
बेडरूम में घुसते ही उड़े महिला के होश, बिस्तर पर था 6 फीट लंबा जहरीला सांप! PHOTOS
AajTak
एक महिला अपने बिस्तर में 6 फीट लंबे ईस्टर्न ब्राउन सांप (Eastern Brown Snake) को देखकर डर गई. वह चादर बदलने के लिए बेडरूम में गई थी लेकिन वहां बेहद जहरीला सांप मौजूद था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
बेडरूम में दाखिल होते ही एक महिला के होश उड़ गए. उसने अपने बिस्तर पर एक जहरीले सांप को देख लिया. यह सांप करीब 6 फीट लंबा था. महिला बिस्तर पर चादर बदलने जा रही थी. तभी उसे सांप नजर आया. इसके बाद उसने फौरन रेस्क्यू टीम को फोन किया. घटना ऑस्ट्रेलिया की है.
सीबीएस न्यूज के अनुसार, सोमवार को क्वींसलैंड में एक महिला अपने बिस्तर में 6 फीट लंबे ईस्टर्न ब्राउन सांप (Eastern Brown Snake) को देखकर डर गई. वह चादर बदलने के लिए कमरे में गई थी लेकिन वहां सांप मौजूद था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बिस्तर पर बेहद जहरीला सांप देखकर महिला भाग खड़ी हुई. उसने जल्दी से बेडरूम का दरवाजा बंद किया और फिर सांप पकड़ने वाले को बुला लिया. मौके पर पहुंचे जैचेरीज स्नेक एंड रेप्टाइल रिलोकेशन के मालिक रिचर्ड्स ने बताया- जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा महिला मेरा इंतजार कर रही थी. मैं अंदर बेडरूम में गया जहां सांप था. वह बिस्तर पर लेटा हुआ मेरी ओर देख रहा था.
रिचर्ड्स ने ईस्टर्न ब्राउन सांप की तस्वीरें अपने फेसबुक पर पोस्ट की हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- आज रात अपने बिस्तर को ध्यान से देखें. फिलहाल, इस सांप को सुरक्षित दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है. रिचर्ड्स का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए सांप खुले दरवाजे से अंदर आया होगा. उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसे किसी सांप देखते हैं तो उसे अकेला छोड़ दें. वहां से हट जाएं और रेस्क्यू टीम को बुलाएं.
बता दें कि ईस्टर्न ब्राउन सांप ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे जहरीले लैंड स्नेक हैं. ये काफी एक्टिव होते हैं. इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन होता है. यह जब किसी को काटता है तो पीड़ित के दिल, फेफड़ों और डायाफ्राम में नसों को पंगु बना देता है, जिससे उसे घुटन महसूस होती है. आखिर में उसकी मौत तक हो सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










