
बेंगलुरु बेड स्कैम: सस्पेंड हुए 17 कर्मचारी वापस ज्वाइन कर सकेंगे वॉर रूम, नहीं मिला सबूत
AajTak
बेड स्कैम के आरोपों के बाद जिन 17 कर्मचारियों को वॉर रूम से सस्पेंड कर दिया गया था, अब वह वापस जुड़ सकेंगे. बेड स्कैम में इन सभी पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, लेकिन पुलिस को अभी तक इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है.
कोरोना संकट काल के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में सामने आए कथित बेड स्कैम में नया अपडेट हुआ है. बेड स्कैम के आरोपों के बाद जिन 17 कर्मचारियों को वॉर रूम से सस्पेंड कर दिया गया था, अब वह वापस जुड़ सकेंगे. बेड स्कैम में इन सभी पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, लेकिन पुलिस को अभी तक इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. इन 17 में से 11 की कंपनी को तो चिट्ठी भी दे दी गई है कि वो अब वॉर रूम की ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं. कोरोना संकट काल में पैसे लेकर कोविड मरीज को बेड देने के इन आरोपों के कारण कर्नाटक में काफी बवाल हुआ था. सस्पेंड हुए सभी स्टाफ की वापसी के बाद अब कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस के प्रियांक खड़गे ने ट्वीट कर लिखा है कि अब उन स्टाफर का सम्मान कौन लौटाएगा, उन सभी के साथ काफी बुरा हुआ है.क्या है ये पूरा मामला? दरअसल, बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु के कोविड वॉर रूम में बेड्स को लेकर घोटाला चल रहा है. ये वॉर रूम ही शहर में कोविड मरीजों के लिए बेड का बंदोबस्त कर रहा है. तेजस्वी सूर्या का आरोप था कि करीब दो हफ्ते में जब किसी ने यहां फोन किया, तो उसे बेड के लिए इनकार कर दिया गया. तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया था कि वॉर रूम में बैठे कुछ लोग, बाहर के एजेंट्स की मदद से मरीजों के लिए बेड्स को रिजर्व रखते हैं, जो पैसा देता है उसे बेड्स देते हैं, जबकि बाकी को मना कर दिया जाता है. तेजस्वी सूर्या द्वारा राज्य में अपनी ही सरकार पर लगाए गए आरोपों पर काफी बवाल मचा था, सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी तीखी आलोचना की गई थी. बता दें कि कर्नाटक इस वक्त लॉकडाउन में है और कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में ही कोरोना का सबसे बड़ा संकट है, जहां हर रोज पचास हजार के करीब केस आ रहे हैं.
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



