
दिल्ली: किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से हादसा, दम घुटने से पति-पत्नी की गई जान
AajTak
दिल्ली के टिकरी कलां में एक किराना दुकान में आग लगने से पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई. दुकान के अंदर धुआं भरने के बीच करंट लगने के कारण शटर नहीं खुल पाया और दोनों बाहर नहीं निकल सके. पुलिस ने बताया कि आग शॉप काउंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी, जिससे प्लास्टिक सामग्री ने आग पकड़ ली और धुआं तेजी से फैल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
देश की राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक किराना दुकान में लगी आग की वजह से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. दंपत्ति की पहचान 31 साल के विनीत और उनकी 29 साल की पत्नी रेणु के रूप में की गई है. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे और दिल्ली में किराना दुकान चलाते थे.
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात एक PCR कॉल मिली जिसमें बताया गया कि पास की एक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जब पुलिस दुकान पर पहुंची तो देखा कि दुकान का शटर आधा बंद था और अंदर धुआं भरा हुआ था.
शुरुआती जांच में पता चला है कि दुकान के काउंटर एरिया में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी. काउंटर के आसपास रखे प्लास्टिक के पैकेटों में आग तेजी से फैल गई और दुकान धुएं से भर गई. इसी दौरान दुकान के शटर में करंट आ गया, जिसके कारण दंपत्ति शटर खोलकर बाहर नहीं निकल सके.
दम घुटने से हुई मौत
पुलिस अधिकारी के अनुसार, शटर में बिजली का करंट प्रवाहित होने से दंपत्ति अंदर ही फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. जब पुलिस टीम ने शटर को लकड़ी के डंडे की मदद से तोड़कर खोला तो दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








