
बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर से कैसा दिखता है नीचे का नजारा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
बुर्ज खलीफा के इमारत से नीचे का नजारा कैसे होता होगा. क्या वहां से जमीन, बाजार कैसा नजर आता होगा. कुछ ऐसे सवालों का जवाब मोहम्मद आकिब के इंस्टाग्राम वीडियो में देखने को मिल जाता है.
अगर आपसे पूछा जाए कि बुर्ज खलीफा की पहचान क्या है - उसकी ऊंचाई या उसकी भव्यता? दुनिया की नजर में यह इमारत अपनी अद्वितीय बनावट और अद्भुत डिज़ाइन के लिए जानी जाती है. कई लोग दुबई जाकर बुर्ज खलीफा का दीदार कर चुके हैं, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ फोटो और वीडियो में देखा है. लेकिन हम आपको दिखाने जा रहे हैं, ऐसा वीडियो जो बुर्ज खलीफा को नहीं, बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से दुनिया का व्यूव दिखाता है.
बता दें, इमारत 828 मीटर (2,717 फीट) ऊंची और 163 मंजिला है. इतनी ऊंची इमारत से नीचे का नजारा कैसे होता होगा. क्या वहां से जमीन, बाजार कैसा नजर आता होगा. कुछ ऐसे सवालों का जवाब मोहम्मद आकिब के इंस्टाग्राम वीडियो में देखने को मिल जाता है.
देखें वीडियो
मोहम्मद आकिब ने इसी नजारे को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है. उनका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, क्योंकि यह एक ऐसा नजारा था जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सफेद बादलों से घिरा आसमान कुछ ऐसा लगता है जैसे ये अलग ही दुनिया हों.
वीडियो में बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर से नीचे का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें सफेद बादल और नीला आसमान साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक को बालकनी का दरवाजा खोलते और कैमरे को नीचे की ओर घुमाते हुए देखा जा सकता है. नीचे का दृश्य बादलों की दुनिया जैसा प्रतीत होता है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










