
बुखार, बेचैनी और फिर इतिहास… स्मृति मंधाना की वह रात, जब जज्बा ट्रॉफी से बड़ा हो गया
AajTak
तेज बुखार और गंभीर फ्लू से जूझते हुए भी स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में वह पारी खेली, जो सिर्फ स्कोरकार्ड नहीं, इतिहास में दर्ज होगी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रनों के दबाव भरे चेज में 41 गेंदों पर 87 रन बनाकर उन्होंने RCB को दूसरा खिताब दिलाने की नींव रखी.
स्टेडियम की फ्लडलाइट्स चमक रही थीं, 200 से ज्यादा रनों का पहाड़ सामने था और फाइनल का दबाव हर सांस के साथ भारी होता जा रहा था. बाहर से सब सामान्य लग रहा था, लेकिन इस बड़े मंच पर उतरने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना अंदर से एक अलग ही लड़ाई लड़ रही थीं. तेज बुखार, शरीर में कंपकंपी और कमजोरी... हालात ऐसे थे कि कई खिलाड़ी ऐसे दिन मैदान के पास भी न जाएं, लेकिन स्मृति मंधाना अलग हैं.
RCB के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने मैच के बाद कहा, 'उन्हें तेज बुखार था, तबीयत बेहद खराब थी, लेकिन टीम के भीतर किसी को इसका अहसास तक नहीं होने दिया. दोपहर में जब मैंने हाल पूछा, तो उन्होंने बस मुस्कुराकर कहा- नहीं मालो, कोई दिक्कत नहीं… मैं खेलूंगी.'
फाइनल में बहाने नहीं चलते... और स्मृति बहानों की खिलाड़ी कभी रहीं ही नहीं.
शांत शुरुआत, तूफानी इरादे
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना शुरुआत में बेहद संयमित दिखीं. 5 ओवर के बाद उनके नाम सिर्फ 6 रन थे. बाहर बैठा दर्शक शायद सोच रहा था- क्या यह वही फाइनल है, जहां स्मृति गायब हो जाती हैं? लेकिन यह सवाल उनके बल्ले ने बहुत बेरहमी से खारिज कर दिया.
इसके बाद जो हुआ, वह सिर्फ बल्लेबाजी नहीं थी- वह मानसिक मजबूती का प्रदर्शन था. स्मृति ने मैच को पढ़ा, गेंदबाज़ों को परखा और फिर एक-एक करके दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सारे विकल्प खत्म कर दिए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










