
बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,313 नए मामले आए और 181 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई और मृतक का आंकड़ा बढ़कर 4,50,963 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले बढ़कर 23.82 करोड़ से अधिक हो गए हैं, जबकि अब तक 48.57 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई.
पिछले 224 दिन की अवधि में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 181 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,82,73,817 हो गए हैं और अब तक 48,57,438 लोगों की जान जा चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






