
बिहार में अनोखी प्रतियोगिता... 3 मिनट में साढ़े तीन किलो दही खाकर जीता इनाम
AajTak
पटना में बेहद अनोखी दही खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया, इसमें महिलाओं और पुरुषों के अलावा बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं वरिष्ठ नागरिक और डिफेंडिंग चैंपियन शंकर कांत ने 3 मिनट में 3 किलो 647 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया है. उन्हें दही श्री के खिताब से नवाजा गया.
बिहार के पटना में अनोखी प्रतियोगिता हुई. जहां एक डेयरी प्रोजेक्ट में दही खाओ इनाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पटना डेयरी प्रोजेक्ट के इस कार्यक्रम में तीन मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई थी. इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 10 सालों किया जा रहा हैं, इसमें बिहार के कोने कोने से लोग हिस्सा लेने आते हैं. प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी रखी थी. जिसमें महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक.
पुरुषों में बाढ़ के रहने वाले अजय कुमार ने 3 मिनट में 3 किलो 420 ग्राम दही खाकर पहला स्थान हासिल किया. महिलाओं में पटना की रहने वाली प्रेमा तिवारी ने 3 मिनट में 2 किलो 718 ग्राम दही खाकर टॉप पर रहीं.
वहीं वरिष्ठ नागरिक और डिफेंडिंग चैंपियन शंकर कांत ने 3 मिनट में 3 किलो 647 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया है. इन तीनों प्रतिभागियों ने दही श्री का खिताब जीता. शंकर कांत ने साल 2020 में 4 किलो दही खाकर इस खिताब को जीता गया था.
पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो रहा थी. लेकिन इस बार प्रतियोगिता का किया गया. जिसमें 700 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. पटना डेयरी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया. वहीं प्रतियोगी भी हिस्सा लेकर बेहद खुश दिखाई दिए और अगली बार मुकाबला जीतने के लिए ताल ठोकी.
(रिपोर्ट- सुजीत गुप्ता)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










