
बिहार बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा ढाई फीट का इंद्रजीत, साथ सेल्फी लेने की मची होड़
AajTak
Bihar Board 10th Exam 2023: कक्षा 10वीं के 22 वर्षीय स्टूडेंट इंद्रजीत जब एग्जाम सेंटर पहुंचे तो स्टूडेंट्स के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. कारण ये है कि परीक्षार्थी इंद्रजीत की उम्र 22 साल है, मगर उनकी लंबाई महज ढाई फीट है.
Bihar Board 10th Exam 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मंगलवार 14 फरवरी से शुरू हो गई हैं. कक्षा 10वीं के 22 वर्षीय स्टूडेंट इंद्रजीत जब एग्जाम सेंटर पहुंचे तो स्टूडेंट्स के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई. परीक्षार्थी इंद्रजीत की उम्र 22 साल है मगर उनकी लंबाई महज ढाई फीट है.
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा गांव के इंद्रजीत हर रोज़ अपने साथियों के साथ 20 किलोमीटर से बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने आते हैं. जिले के राम दयालु सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब इंद्रजीत परीक्षा देने पहुंचे तो हर कोई उनकी फोटो और सेल्फी लेना चाह रहा था. ऐसा उनकी उम्र और उनकी हाइट की वजह से हुआ.
इंद्रजीत कुमार का एग्जाम सेंटर पारसनाथ हाईस्कूल है. इंद्रजीत ने बताया कि साथ कोई पढ़ने वाला नहीं था इसलिए इतनी देरी हुई. अब गांव के ही तीन चार साथी साथ पढ़ते हैं, उन्हीं के साथ इंद्रजीत परीक्षा देने आते हैं. वह पढ़ाई कर कुछ न कुछ बनना चाहते हैं.
बता दें कि राज्य भर के लगभग 1500 एग्जाम सेंटर्स पर 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में किसी भी कदाचार से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. छात्रों को एग्जाम सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचना है और कड़ी तलाशी के बाद ही सेंटर पर एंट्री दी जा रही है. छात्रों को जूते-मोजे पहनकर एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










