
बिहार: गुस्से में राबड़ी आवास से निकले तेजप्रताप, बोले- भाई से बात नहीं करने दी; जनता दरबार लगाने का ऐलान
Zee News
तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया है. जिसमें लिखा है कि तेजप्रताप लालू यादव के फाइटर हैं और आखिरी सांस तक लालूवादी विचारों के लिए लडे़ंगे. अपने विरोधियों को नागपुर का स्लीपर सेल बताया है.
पटना: बिहार में प्रमुख विपक्षी दल और राजद (RJD) में घमासान मचा है. इस घमासान के बीच लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का गुस्सा सातवें आसमान है. तेजप्रताप ने एक बार फिर खुलकर मीडिया के सामने अपने भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है. | Patna, Bihar: RJD leader Tej Pratap Yadav alleges that he wasn't allowed to speak with his brother & party leader Tejashwi Yadav by Sanjay Yadav who interrupted their conversation दरअसल तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपनी मां राबड़ी के आवास पर भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) से मिलने पहुंचे थे. कुछ ही देर बाद तेजप्रताप गुस्से में बाहर निकल गए. बाहर निकल मीडिया से गुस्से में कहा कि उन्हें उनके भाई से बात करने से संजय यादव (Sanjay Yadav) ने रोका. भाई से बात नहीं करने दिया. इसके बाद वे अपने आवास के लिए निकल गए. अब उन्होंने जनता दरबार लगाने की घोषणा की है.More Related News
