
बिभव ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका, कहा- सिर्फ स्वाति मालीवाल की सुनी जा रही
AajTak
बिभव ने कहा कि इस मामले में बिभव और स्वाति मालीवाल दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन सिर्फ स्वाति के मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और राज्यसभा सांसद हैं. बिभव की ओर से स्वाति के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कोई जांच नहीं की जा रही है.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. बिभव कुमार ने इस मामले को आपराधिक मशीनरी के दुरुपयोग का मामला बताया, क्योंकि स्वाति मालीवाल एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं.
बिभव ने अपनी अर्जी में कहा कि स्वाति मालीवाल के खिलाफ उनकी शिकायत की जांच नहीं की जा रही है. याचिका में ये भी कहा गया है कि बिभव को पहले ही अनुचित कारावास भुगतनी पड़ी है, वह 25 दिनों से अधिक समय से हिरासत में हैं. स्वाति मालीवाल की कथित चोटों का दावा एमएलसी रिपोर्ट में झूठा साबित हुआ है. एमएलसी रिपोर्ट उनके बयान की पुष्टि नहीं करती है.
बिभव ने कहा कि इस मामले में बिभव और स्वाति मालीवाल दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन सिर्फ स्वाति के मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और राज्यसभा सांसद हैं. बिभव की ओर से स्वाति के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कोई जांच नहीं की जा रही है.
याचिका में कहा गया है कि स्वाति मालीवाल के मौजूद रहने के दौरान पूरे समय के सीसीटीवी से पता चलता है कि धमकी और हमले उनके (स्वाति) द्वारा किए गए हैं और दूसरी ओर पूरा स्टाफ सम्मानपूर्वक उनसे परिसर छोड़ने और उचित समय लेने का अनुरोध कर रहा था.
बिभव ने कहा कि उन्हें झूठे और तुच्छ मामलों में फंसाने की हद तक गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. मौजूदा एफआईआर से ऐसा लगता है कि यह शिकायतकर्ता की नापाक मंशा का ही नतीजा है.
याचिका में दलील दी गई है कि बिभव अपने 4 सदस्यों वाले परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है, उसके 2 बच्चे हैं. जेल में कैद के कारण परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है. परिवार के सदस्य खुद का प्रबंधन करने में सक्षम नहीं हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








