
बिना शर्ट, सड़क के होर्डिंग पर लटककर पुलअप करने लगा शख्स! अब पुलिस लेगी खबर
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे होर्डिंग से लटककर पुशअप करता दिख रहा है. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर लोगों की कई अजीबोगरीब हरकतें वायरल होती रहती हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों यूपी के अमेठी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक को खतरों का खिलाड़ी बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि वह सड़क किनारे लगे होर्डिंग से लटककर पुशअप करने लगा.
आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी अजीब हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं. लोग खतरनाक जगहों पर जाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं और रील बनाने में लगे हुए हैं. कई लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए खतरनाक स्टंट करते भी दिख जा रहे हैं.
ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यहां एक युवक ने सड़क किनारे खड़े किलोमीटर के कई फीट ऊंचे बड़े से होर्डिंग से लटककर पुशअप करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है.
इंटरनेट पर यह रील काफी वायरल हो रहा है. रील में दिखाई दे रहा है कि लड़का अपनी शर्ट उताकर उतनी ऊंचाई पर लटका हुआ है और पुशअप कर रहा है. खतरों के खिलाड़ी बनकर इस तरह के स्टंट करने वाले लड़के की अब परेशानी बढ़ सकती है.
अब पुलिस करेगी कार्रवाई युवक ने खुद को वायरल करने के लिए ऐसे स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तो जरूर डाल दिया, लेकिन अब अमेठी पुलिस के नजर में भी यह मामला आ गया है. अमेठी पुलिस ने इस वीडियो के नीचे एक्स पर पोस्ट किया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जांच के बाद स्टंट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










