
बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन... कमाल की ये सरकारी योजना, जानें कैसे उठाएं लाभ!
AajTak
इस योजना का लक्ष्य उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाए. सरकार का मानना है कि उन्हें इंडस्ट्री खड़ी करने के लिए वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए. इस योजना के तहत बिना ब्याज के 5 लाख रुपये (Free Interest Loan) का लाभ उठ सकते हैं.
देश की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है. पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा रहा है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने साल 2023 महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) की शुरुआत की थी.
इस योजना का लक्ष्य उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाए. सरकार का मानना है कि उन्हें इंडस्ट्री खड़ी करने के लिए वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए. इस योजना के तहत बिना ब्याज के 5 लाख रुपये (Free Interest Loan) का लाभ उठ सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट प्रॉसेस से गुजरना होगा. साथ ही सरकार द्वारा बनाई गई कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा.
बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन इस योजना के तहत सरकार महिलाओं (Women Scheme) को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन प्रोवाइड कराती है. इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. यह स्कीम स्वयं सहायता ग्रुपों से जुड़ी महिलाओं के लिए चलाई गई है. इस स्कीम के माध्यम से महिलाओं को अपनी इनकम बढ़ाने में मदद मिलती है. साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
इस योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग दिया जाता है और फिर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए बिना ब्याज के 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. इस स्कीम के तहत सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ना है.
कौन ले सकता है लाभ? लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के लिए कुछ योग्यता तय की गई है. इस स्कीम में सबसे खास शर्त यह है कि अगर कोई महिला इस योजना के तहत आवेदन करती है तो उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो ऐसी महिलाओं को उस स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा.
इसके साथ ही इस स्कीम के तहत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम है. तीन लाख रुपये से अधिक वार्षिक इनकम वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











