
बिना डरे जहरीले सांपों को पकड़ती है ये महिला, अब राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Zee News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 29 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. विशेषकर कमजोर एवं समाज के हाशिये पर गुजर बसर करने वाली नारियों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया है.
नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 29 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. विशेषकर कमजोर एवं समाज के हाशिये पर गुजर बसर करने वाली नारियों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया है. इनमें 2020 और 2021 के लिए पुरस्कार दिए गए हैं. President Kovind presented Nari Shakti Puraskar to Vanita Jagdeo Borade for wildlife conservation particularly rescuing snakes. Having rescued over 50,000 snakes to their natural habitat, Vanita from Buldhana, Maharashtra is known as 'Snake Friend' and First Woman Snake Rescuer'.
50 हजार सांपों को बचाया सम्मान पाने वालों में सांप पकड़ने वाली प्रथम महिला से लेकर जन्मजात विकृतियों (डाउन सिंड्रोम) वाली कथक नृत्यांगना इनमें शामिल हैं. सांप पकड़ने के काम में जुटी वनिता जगदेव बोरादे ने अभी तक कम से कम 50 हजार सांपों को बचाया है और उनके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा है.
