
बिना इंसान वाला वीरान शहर! 7 दिन बिताकर लौटा शख्स, शेयर किया VIDEO
AajTak
उन्होंने इसे एक चैलेंज के तौर पर पूरा किया है. जिमी का कहना है कि ये उनके लिए सबसे मुश्किल चैलेंज में से एक रहा है. इस चुनौती की शूटिंग डबरोवनिक के पास एक क्रोएशियाई तटीय शहर कुपारी में की गई थी.
एक ऐसा शहर जो पूरी तरह सुनसान है. जहां कोई नहीं रहता. वहां ये शख्स पूरे 7 दिन रहकर आया है. उसे शहर के बीचों बीच हेलीकॉप्टर से उतारा गया. शेयर किए गए वीडियो को अभी तक 87 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट है. उनका असल नाम जिमी डोनाल्डसन है. उन्होंने इसे एक चैलेंज के तौर पर पूरा किया है. जिमी का कहना है कि ये उनके लिए सबसे मुश्किल चैलेंज में से एक रहा है. इस चुनौती की शूटिंग डबरोवनिक के पास एक क्रोएशियाई तटीय शहर कुपारी में की गई थी.
यहां खस्ता हालत में मौजूद सात होटल हैं. जिनमें सबसे पुराना साल 1920 में बनाया गया था. 1991 में क्रोएशियाई स्वतंत्रता संग्राम के बाद से ये शहर सुनसान पड़ा है. जिमी और उनके दोस्तों ने एक खुली इमारत में कैंप लगाया. इनके लिए यहां पानी, खाने और स्लीपिंग बैक का इंतजाम किया गया. पहले दिन इन्होंने अपना बेस सेटअप किया. फिर रात को इन्हें काफी ठंड का सामना करना पड़ा. सोते समय टीम के दो लोग कांच टूटने की आवाज सुनकर जाग गए.
मुश्किलें बढ़ती देख टीम के दो लोगों ने शहर को छोड़ दिया. इसके बाद जिमी और मार्क रॉबर्ट को कैमरा टीम के कुछ लोगों के साथ चुनौती को पूरा करना पड़ा. यूट्यूबर ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत अकेलेपन के कारण हुई. ऐसा पहली बार नहीं है, जब जिमी यानी मिस्टर बीस्ट ने ऐसा कोई चैलेंज पूरा किया हो. बल्कि इससे पहले नवंबर में वो 7 दिन तक कब्र में रहे थे. वो जमीन के नीचे इस हैरान कर देने वाले स्टंट को पूरा करने गए थे. उन्होंने कहा था कि इस स्टंट के कारण उन्हें मानसिक तौर पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी सलाह दी कि इस चैलेंज को अपने घर पर न दोहराएं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










