
बारिश बनी आफत! बेंगलुरु की IT कंपनियों को लगी 225 करोड़ की चपत, पानी में डूबा पूरा शहर
AajTak
बेंगलुरु में बारिश की आफत ऐसी आई है कि आईटी कंपनियों का ये शहर अब रुक सा गया है. हर तरफ सिर्फ पानी है और उस पानी से बचने की जद्दोजहद. ये हाल तब है जब IT कंपनियों से सरकार को करीब 64 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है. लेकिन इस समय ये आईटी कंपनियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
कर्नाटक का आईटी हब बेंगलुरु इस समय बारिश से त्रस्त चल रहा है. लगातार हो रही बरसात ने सड़कों को तालाब बना दिया है. नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं और सड़क पर गाड़ियां रेंगने को मजबूर दिख रही हैं. गूगल, अडोब और इंफोसिस जैसी कंपनियों को पनाह देने वाला बेंगलुरु अब इन्हीं आईटी कंपनियों को करोड़ों की चपत लगा रहा है.
IT कंपनियों के लिए डबल झटका
एक बारिश ने इन कंपनियों का इतना नुकसान कर दिया है जितना शायद अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती भी नहीं करती है. आंकड़े बताते हैं कि कर्नाटक में IT कंपनियों से सरकार को करीब 64 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है. जो कर्नाटक राज्य के GDP का 25% के बराबर बनता है. दूसरे राज्यों के लोगों से कर्नाटक के लोगों की औसत आय ज्यादा होने की एक बड़ी वजह IT कंपनियां ही है. लेकिन अब कर्नाटक में बारिश की वजह से बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को 225 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. भारत की सिलिकॉन सिटी में इस समय लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना भी मुश्किल साबित हो रहा है.
बारिश से आगे भी राहत नहीं
जो तस्वीरें-वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें गाड़ियों से ज्यादा जेसीबी दिखाई दे रही हैं, बस और ऑटो की जगह ट्रैक्टर ने ले ली है. लोग ऑफिस भी ट्रैक्टर पर सवारी कर रहे हैं. एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए भी ट्रैक्टर ही एक मात्र सहारा दिखाई दे रहा है. इस समय सबसे प्रभावित इलाकों में बेलांदुर, सरजापुरा रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और BEML लेआउट शामिल हैं. इससे पहले, 30 अगस्त को शहर में भारी बारिश हुई थी. तब भी ऐसे ही हालात बने थे. मौसम विभाग ने बताया है कि 9 सितंबर तक कर्नाटक में बारिश जारी रहने की संभावना है. ऐसे में इतना तो कहा ही जा सकता है कि बेंगलोर के लोगों के लिए बारिश की आफत से छुटकारा मिलने फिलहाल मुश्किल है.
सरकार की खुली पोल

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








