
बाइक में तेल खत्म, GPS गड़बड़ और फोन डेड... सऊदी के रेगिस्तान में भटके तेलंगाना के युवक की मौत
AajTak
तेलंगाना के रहने वाले शहबाज सऊदी अरब के अल हासा इलाके में एक टेलीकॉम कंपनी में टावर टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था. वह पांच दिन पहले अपने एक साथी के साथ रूटीन काम के लिए निकला था. लेकिन जीपीएस में गड़बड़ी की वजह से दोनों रास्ता भटककर रुब अल-खाली रेगिस्तान पहुंच गए, जहां से कई दिनों बाद उनके शव बरामद किए गए.
सऊदी अरब के रेगिस्तान में तेलंगाना के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. तीन सालों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा यह भारतीय युवक दुनिया के सबसे खतरनाक रेगिस्तानों में से एक रुब अल-खाली में भटककर अपनी जान गंवा बैठा.
मृतक युवक की पहचान तेलंगाना के करीमनगर के रहने वाले 27 साल के शहजाद खान के तौर पर की गई है जो पिछले तीन साल से सऊदी अरब की एक कंपनी में काम कर रहा था.
शहबाज सऊदी के अल हासा इलाके में एक टेलीकॉम कंपनी में टावर टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था. वह पांच दिन पहले अपने एक साथी के साथ रूटीन काम के लिए निकला था. लेकिन जीपीएस में गड़बड़ी की वजह से दोनों रास्ता भटककर रुब अल-खाली रेगिस्तान पहुंच गए. लेकिन स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई, जब उनकी मोटरसाइकिल में फ्यूल खत्म हो गया और मोबाइल फोन की बैट्री भी खत्म हो गई, जिससे फोन डेड हो गया.
यह दुनिया के सबसे शुष्क क्षेत्रों में से एक है, जहां पानी और भोजन के बिना सर्वाइव करना बेहद मुश्किल है. ऊंट जैसे वन्यजीव नहीं होने की वजह से रेगिस्तान में भटक गए लोगों के लिए मदद मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पानी और भोजन नहीं होने और झुलसती गर्मी की वजह से शहबाज और उसके साथी का सर्वाइव कर पाना मुश्किल था. कई दिनों तक रेगिस्तान में फंसे रहने की वजह से भूख,प्यास, डिहाइड्रेशन और थकान की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया. इस घटना का तब पता चला, जब शहबाज की कंपनी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद रेगिस्तान में दोनों के शव बरामद किए गए.
रुब अल-खाली क्यों है खतरनाक?
रुब अल-खाली को दुर्गम इलाका होने की वजह से Empty Quarter के नाम से भी जाना जाता है. यह रेगिस्तान सऊदी के कुल क्षेत्रफल का एक-चौथाई है. रुब-अल खाली 650 किलोमीटर की दूरी तक फैला है. यह रेगिस्तान ओमान, यूएई और यमन की सीमाओं तक फैला हुआ है और बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









