
बाइक पर आए हमलावर, घर की घंटी बजाई... सरबजीत के गुनहगार सरफराज को ऐसे मिली मौत
AajTak
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के करीबी आमिर सरफराज की हत्या कर दी गई है. वह अपने घर में था जब दो अज्ञात हमलावर उसके घर पहुंचे. उन्होंने डोरबेल बजाई और जैसे ही आमिर ने दरवाजा खोला, हमलवारों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जहां बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन आमिर सरफराज उर्फ तांबा की उसके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह लाहौर में अपने घर में था जब उसे गोली मारी गई. बाइक पर सवार होकर दो 'अज्ञात हमलावर' उसके घर पहुंचे थे. हमलावरों ने घर का डोरबेल बजाया. दरवाजा आमिर सरफराज ने खोला. जैसे ही उसने दरवाजा खोला हमलावरों ने घर में घुसकर आमिर को ताबड़तोड़ गोलियां मार दी.
बताया जा रहा है कि तकरीबन 4-5 राउंड गोली आमिर सरफराज को लगी. हमलावर 1.30 बजे पहुंचे थे. उसे गोली मारकर वे फरार हो गए. कई गोलियों से घायल आमिर सरफराज को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. हालांकि, सूत्रों की मानें तो आमिर की मौके पर ही मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ने पाकिस्तान को यात्रा के लिए बेहद खतरनाक देशों की लिस्ट में किया शामिल, जारी की एडवाइजरी
टॉप आतंकियों में दहशत का माहौल
आपको बता दें की लाहौर में आतंकी संगठन ही लश्कर-ए-तोयबा का हेड ऑफिस है. आमिर की हत्या से लश्कर के टॉप आतंकियों में दहशत का माहौल है. सरबजीत की हत्या के बाद आमिर का लाहौर में रसूख बढ़ गया था. हमेशा आमिर के आस-पास सुरक्षाकर्मी तैनात होते थे.
पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई ने आमिर को सुरक्षा दी हुई थी. आमिर सरफराज का जन्म 1979 में लाहौर में हुआ था. वह लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक का करीबी सहयोगी था.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







