
बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे हजारों हिंदू, हिंसा के खिलाफ किया मार्च, मांग रहे इंसाफ
AajTak
बांग्लादेश में शनिवार को हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हिंदू समुदाय ने मार्च किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग ढाका की सड़कों पर इंसाफ की मांग के साथ उतरे. शुक्रवार को भी हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू बांग्लादेशी नागरिक ढाका में सड़क पर उतरे.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है लेकिन अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं. राजधानी ढाका की सड़कों से पुलिस गायब है और सेना ने पूरी तरह मोर्चा संभाल रखा है. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय मंदिरों पर हमलों के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. शनिवार को भी देशभर में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हिंदू समुदाय ने मार्च किया.
हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग ढाका की सड़कों पर इंसाफ की मांग के साथ उतरे. शुक्रवार को भी हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू बांग्लादेशी नागरिक ढाका में सड़क पर उतरे. सैकड़ों लोगों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थापना और एक धर्मनिरपेक्ष बांग्लादेश की मांग को लेकर नारे लगाते हुए राजधानी ढाका के शाहबाग चौराहे तक मार्च किया.
मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार उन लोगों को मुआवजा दे जिन्होंने अपनी संपत्ति खो दी है और जिन मंदिरों को तोड़ दिया गया है उनका पुनर्निर्माण किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे देश छोड़ने वाले नहीं हैं, अपना अधिकार पाने के लिए सड़कों पर रहेंगे. उन्होंने जमात-ए-इस्लामी, बीएनपी और हिंदुओं पर हमले की निंदा करने वालों को धन्यवाद दिया.
यूएन ने कहा- हम नस्लीय हिंसा के खिलाफ हैं

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









