
बांग्लादेश के लिए टेस्ट में खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण IPL में खेलना: शाकिब अल हसन
AajTak
शाकिब का मानना है कि आईपीएल में खेलना अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी जो साल के आखिर में भारत में होना है.
बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन ने दावा किया कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के उनके फैसले को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गलत तरीके से पेश किया. बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दावेदारी में नहीं है और शाकिब का मानना है कि ऐसे में आईपीएल में खेलना अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी जो साल के आखिर में भारत में होना है. शाकिब ने कहा कि ये दो टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के हमारे आखिरी मैच होंगे और ऐसा नहीं है कि हम फाइनल में खेलने जा रहे हैं. हम अंक तालिका में निचले स्थान पर हैं और मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा अंतर आने वाला है. उन्होंने कहा कि दूसरा बड़ा कारण भारत में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप है. यह बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है जहां हमें काफी कुछ हासिल करना है. इन दो टेस्ट मैचों से कुछ खास हासिल नहीं होगा. मुझे लगता है कि यह बेहतर विकल्प है कि मैं किसी बड़ी प्रतियोगिता के लिये तैयारी करूं.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










