
बांग्लादेश की तर्ज पर दक्षिण कोरिया में भी सियासी उठापटक, क्या नॉर्थ कोरिया उठाएगा मौके का फायदा?
AajTak
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मार्शल लॉ लगाया, लेकिन भारी प्रेशर के बीच कुछ ही घंटों में उसे वापस भी ले लिया. इस बीच उनपर इस्तीफा देने का दबाव बन रहा है. हालात ऐसे हैं कि अगर वे खुद पद न छोड़ें तो विपक्षी पार्टियां जबर्दस्ती फैसला ले लेंगी. तब कौन हो सकता है दक्षिण कोरिया का अगला लीडर?
सप्ताह के शुरुआती दो दिन दक्षिण कोरिया के लिए काफी उठापटक वाले रहे. देशविरोधी ताकतों का हवाला देते हुए वहां के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगा दिया. ये वो फैसला है, जिसके तहत संसद से लेकर सड़क तक पर पहरेदारी हो सकती है. सेना हर जगह फैलती, इससे पहले ही विपक्ष समेत खुद प्रेसिडेंट के साथियों ने फैसले के खिलाफ वोट कर डाला. मार्शल लॉ तो हट गया, लेकिन अब विपक्ष राष्ट्रपति को भी हटाना चाह रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष 7 दिसंबर को महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है.
क्यों घटी लोकप्रियता
प्रेसिडेंट यून जनता से लेकर नेताओं के बीच भी धाक कम हो चुकी, जबकि उसकी जगह अलोकप्रियता ने ली. उन्होंने कुछ ही समय में कई ऐसे फैसले लिए, जो साउथ कोरियाई लोगों के लिए धक्का था. मिसाल के तौर पर वे अपने महिला-विरोधी रवैए के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने महिला एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को बेकार कहते हुए उसे खत्म करने की बात की थी.
उनकी फॉरेन पॉलिसी भी खासी विवादित रही. खासकर जापान के साथ दोस्ताना संबंध. इन्हें वहां के लोग धोखे की तरह देखते हैं. यहां बता दें कि इस देश पर पहले जापान का ही कब्जा था. उस दौर में दक्षिण कोरियाई जनता ने बहुत कुछ झेला और आज भी वे जापान से दूरी ही रखना चाहते हैं.
क्यों लगाया मार्शल लॉ विपक्ष आरोप लगा रहा है कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लगाने का निर्णय लिया. वहीं देश को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट ने कहा कि वे देश विरोधी ताकतों को कुचलने के लिए मार्शल लॉ का एलान करते हैं. राष्ट्रपति के मुताबिक, उनके अपने ही लोग उत्तर कोरिया को लेकर ज्यादा ही उदार हो रहे हैं जो कि देश के लिए खतरनाक है. लगभग छह घंटों के भीतर लॉ वापस ले लिया गया. अब विपक्ष राष्ट्रपति से इस्तीफा मांग रहा है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







