
बांग्लादेश की जनता के साथ धोखा? तीन महीने का वादा... लेकिन एक साल तक चुनाव नहीं कराने की तैयारी में यूनुस
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का कहना है कि देश में आम चुनाव 2025 में या फिर 2026 की शुरुआत में होंगे. हालांकि, उन पर चुनाव की तारीख तय करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इस समय भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं. उन्हें भारत में शरण लिए हुए पांच महीने से अधिक का समय भी हो गया है. लेकिन इस बीच देश में तीन महीने के भीतर चुनाव कराने का वादा कर सत्ता में आए मोहम्मद यूनुस अब अपने ही वादे से पलटते नजर आ रहे हैं.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का कहना है कि देश में आम चुनाव 2025 में या फिर 2026 की शुरुआत में होंगे. हालांकि, उन पर चुनाव की तारीख तय करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है.
उन्होंने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि देश में चुनाव 2025 के अंत में या फिर 2026 की पहली छमाही में हो सकते हैं. मोहम्मद यूनुस ने देश में होने वाले सुधारों के क्रियान्वयन को लेकर एक आयोग गठित किया है. उन्होंने कहा कि मैंने चुनावों की तारीख तय करने से पहले सुधारों पर जोर दिया है. अगर राजनीतिक दल न्यूनतम सुधारों के साथ भी चुनाव कराने को सहमत हो जाते हैं तो चुनाव अगले साल नवंबर तक हो सकते हैं.
बता दें कि बांग्लादेश में पांच अगस्त को हुए तख्तापलट के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं. उन्हें इस तख्तापलट के बीच पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा था. इस बीच बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, शेख हसीना को लेकर लगातार कड़े बयान देते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शेख हसीना भारत में बैठकर बांग्लादेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रही हैं, जो सही नहीं है. उन्हें दोनों मुल्कों के बीच सौहार्द को बनाए रखने के लिए मुंह पर ताला लगाकर बैठना होगा. हम भारत सरकार से उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध करेंगे.
बांग्लादेश में कैसे हुई थी आंदोलन की शुरुआत?

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










