
बहनजी क्या होता है, मैडम बोलो..., हरियाणा की मंत्री कमलेश ढांडा ने अफसर को लगाई फटकार
AajTak
हरियाणा की मंत्री कमलेश ढांडा (Child Development Minister Kamlesh Dhanda) कैथल में जनता दरबार के दौरान एक अफसर पर भड़क उठीं. दरअसल, अफसर ने मंत्री को बहन जी कहकर संबोधित किया था. इस पर मंत्री ने कहा कि 'क्या बहन जी बहन जी लगा रखा है, मैडम बोलो. इसके साथ ही मंत्री ने कई अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई.
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में शुक्रवार को लगे दरबार में महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा (Child Development Minister Kamlesh Dhanda) ने अफसरों की जमकर खिंचाई की. उन्होंने 'बहन जी' कहने पर कलायत बीडीपीओ को फटकार लगाई. कई अधिकारियों को बैठक में न पहुंचने पर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.
दरअसल, शुक्रवार को लंबे समय बाद राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कलायत में आमजन की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार में पहुंचीं थीं. उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए. इसी बीच एक व्यक्ति ने शिकायत कर दी कि कलायत बीडीपीओ भजन लाल एक कर्मचारी को परेशान कर रहे हैं, उसने मोबाइल पर मंत्री को बात भी की थी.
'लिखकर दे दीजिए, कर्मचारी को क्यों कर रहे परेशान'
इस पर मंत्री ने जैसे ही बीडीपीओ को तलब किया तो बीडीपीओ मंत्री को संबोधन में बहन जी कहने लगे. इस पर मंत्री ने कहा कि 'क्या बहन जी बहन जी' लगा रखा है, मैडम बोलो, अपनी लैंग्वेज सुधारो, आप बोलने ही नहीं दे रहे.
इस पर बीडीपीओ ने कहा कि हमारे यहां 'बहन जी' कहा जाता है. इस पर मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आपकी ओर क्या कहते हैं? आप क्यों उस कर्मचारी को परेशान कर रहे हैं, लिखकर दे दीजिए. यदि काम करना है तो लोगों के काम कीजिए.
बैठक में नहीं पहुंचने पर अधिकारियों को दी चेतावनी

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











