
'बसों में भरकर गाजा भेज दूंगा', हमास से लड़ाई के बीच अपने ही नागरिकों पर क्यों भड़के इजरायली अधिकारी
AajTak
गाजा पर इजरायल के हमले से बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा रहे हैं जिसे लेकर दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इजरायल में भी कुछ लोग युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं जिस पर इजरायल ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है. इजरायल के पुलिस प्रमुख ने प्रदर्शनकारियों को गाजा भेजने की धमकी दी है.
गाजा पर इजरायल के हमले में बड़ी संख्या में आम फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं जिसे लेकर कई देशों में प्रदर्शन हो रहा है. युद्ध को लेकर इजरायल में भी कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे लेकर इजरायल के पुलिस प्रमुख ने बेहद सख्त बयान दिया है. पुलिस प्रमुख कोबी शबताई ने कहा है कि इजरायल में गाजा के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जो लोग गाजा के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे, उन्हें बसों में भरकर गाजा भेज दिया जाएगा जहां इजरायल बीते दो हफ्ते से बमबारी कर रहा है.
बुधवार को इजरायल के हाइफा शहर में गाजा पर इजरायली बमबारी के विरोध में प्रदर्शन हुए जिसे पुलिस ने जल्द ही रोक दिया और 6 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया. इन गिरफ्तारियों के बाद इजरायली मीडिया में शबताई के बयान को चलाया गया जिसमें वो प्रदर्शनकारियों को गाजा भेजने की धमकी दे रहे थे.
'बसों में भरकर भेज दूंगा गाजा'
अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शबताई ने कहा, 'जो कोई भी इजरायली नागरिक की तरह रहना चाहता है, उसका स्वागत है. और जो लोग गाजा के साथ होना चाहते हैं, उनका भी स्वागत है. मैं अभी उन्हें गाजा जाने वाली बसों में भरकर वहीं भेज दूंगा.'
शबताई ने यह भी कहा कि उकसावे की किसी भी घटना को लेकर इजरायल में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी... इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को किसी भी तरह से अनुमति नहीं दी जाएगी.
उन्होंने आगे कहा, 'इजरायल युद्ध का सामना कर रहा है... हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि लोग आएं और हमारी परीक्षा लें.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










