
बराक ओबामा ने 6 मुस्लिम देशों पर करवाई थी 26 हजार बार बमबारी, क्यों शांति का नोबेल मिलने पर भी उठे थे सवाल?
AajTak
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक बयान उनपर पलटवार करने लगा. उन्होंने भारत में मुस्लिमों को मुसीबत में बताया था. ये वही राष्ट्रपति हैं, जिनके कार्यकाल में अकेले 2016 में 7 मुस्लिम देशों पर लगातार बमबारी हुई. खुद अमेरिकी थिंक टैंक मानते हैं कि उस दौरान रोज 70 से ज्यादा बम गिराए जा रहे थे. चुने जाने से पहले ही ओबामा ने आतंक को खत्म करने का वादा किया था.
अमेरिकी थिंक टैंक और रिसर्च संस्थान काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स (CFR) ने बराक ओबामा का कार्यकाल खत्म होते ही एक रिपोर्ट जारी की, जिसने खलबली मचा दी थी. अब कई सालों बाद रपट का भूत कब्र खोदकर निकल आया है. इसके अनुसार, लगातार अल्पसंख्यकों की भलाई पर बोलने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने मुस्लिमों देशों पर जमकर बमबारी करवाई.
किन देशों पर हुआ हमला?
ईराक, सीरिया, अफगानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया और पाकिस्तान ऐसे 7 देश थे, जिनपर साल 2016 में 26 हजार से ज्यादा बार एयर स्ट्राइक हुई. CFR मानता है कि ये डेटा बहुत हकीकत से बहुत कम है. वास्तव में पेंटागन जब हवाई हमले करता है तो एक 'सफल' स्ट्राइक के पीछे कई फेल हो चुके हमले होते हैं. फेल हो चुके हमले, मतलब ऐसे अटैक, जिनमें टारगेट को उतना नुकसान न हुआ हो, जितना इरादा हो. इससे पहले साल 2015 में अकेले सीरिया और इराक में 22 हजार से ज्यादा बार बमबारी की गई.
तो क्या ओबामा मुस्लिम देशों से नफरत करते थे? अक्सर ओबामा मुस्लिमों की भलाई पर बात करते दिखे, लेकिन राष्ट्रपति रहने के दौरान उनका रवैया कुछ अलग था. साल 2008 में पद के लिए कैंपेनिंग करते हुए ओबामा ने अमेरिकी जनता की दुखती रग को छुआ. उन्होंने वादा किया कि अगर वे वाइट हाउस में आए तो पहले ही दिन से इराक युद्ध को खत्म करने में जुट जाएंगे. साथ ही आतंकियों का खात्मा कर देंगे. ये वो वक्त था, जब अमेरिका पर आतंकी हमलों का घाव भरा नहीं था. पहली बार इस्लामोफोबिया दिखने लगा था. ओबामा ने इसे ही टारगेट किया.
यकीन जीतने की कोशिश में आक्रामक हुए
अमेरिकी राजनैतिक लेखक माइकल गिएर्डिना की किताब 'बराक ओबामा, इस्लामोफोबिया एंड द 2008 यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन' में इसका विस्तार से जिक्र है कि कैसे इस मुस्लिम 'नजर आते' उम्मीदवार ने अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिया. सत्ता में आने के बाद ओबामा ने अमेरिकी यकीन जीतने की कोशिश शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, वे पहले ऐसे डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति थे, जिन्होंने अपने पहले ही साल में सबसे ज्यादा एयर स्ट्राइक करवाईं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











