
बनारसी साड़ी को मिलेगी नई पहचान, बढ़ेगी बुनकरों की आमदनी... यूपी सरकार का ये है प्लान
AajTak
बनारस की मशहूर साड़ी को नई पहचान दिलाने के लिए यूपी सरकार ने खास योजना तैयार की है. इससे बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े बुनकरों की आमदनी बढ़ेगी ही, रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.
अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर बनारसी साड़ी को अब नई पहचान मिलने वाली है, इस उद्योग को अब नई चमक मिलने वाली है. यूपी सरकार ने बनारसी साड़ी उद्योग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) खोलने की दिशा में पहल की है. वस्त्र उद्योग में रोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्योग के आधुनिकीकरण की दिशा में सरकार की ये कोशिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
कहा जा रहा है कि बनारसी साड़ी उद्योग के लिए सीएफसी खोलने के सरकार के फैसले से कोरोना काल के बाद बुनकरों की आमदनी बढ़ाने में भी इसकी भूमिका होगी. एक तरफ जहां ये बनारसी साड़ी के बुनकरों को संबल देगा तो दूसरी तरफ एक्सपोर्ट को बढ़ाने में भी सहायक होगा. बनारसी साड़ी अपनी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में लोगों की खास पसंद बनी हुई है.
गौरतलब है कि बनारसी साड़ी सूबे की सरकार के एक जिला एक उत्पाद के तहत भी शामिल की जा चुकी है और इसे GI टैग भी मिला हुआ है. अब वस्त्र उद्योग में तेजी लाने के लिए सरकार CFC की मदद लेने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि यूपी सरकार ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि सीएफसी से न सिर्फ वाराणसी समेत पूर्वांचल में बनारसी साड़ी और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि और बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा.
क्या होगा CFC में
कॉमन फैसिलिटी सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक की मशीनें भी लगाई जाएंगी. अनुमान है कि सीएफसी से पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग में कई गुना वृद्धि होगी. जानकारों का अनुमान है कि सीएफसी की वजह से अगले 10 साल में ये कारोबार दोगुना हो जाएगा. एक्सपोर्ट भी चार गुना बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. वाराणसी में सूक्ष्म मध्यम और लघु उद्योगों के उपायुक्त मोहन शर्मा का कहना है कि बनारसी साड़ी के लिए 9 करोड़ 74 लाख की लागत से सीएफसी का निर्माण हो रहा है. इसका संचालन जल्दी शुरू हो जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि इससे बनारसी साड़ी उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी.
अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी के सीनियर कंसल्टेंट दौलत राम ने कहा कि ओडीओपी नीति में शामिल सीएफसी के संचालन से मौजूदा 1300 करोड़ का व्यापार अगले 10 साल में 2500 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं एक्सपोर्ट के भी 250 करोड़ से 1100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि सीएफसी के संचालन से टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों की आमदनी में 20 प्रतिशत तक का इजाफा होने की भी संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










