Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
बदले का ऐलान, ड्रिल और हथियारों का प्रदर्शन... क्या इजरायल को रौंदने लायक ताकत है ईरानी सेना में?

बदले का ऐलान, ड्रिल और हथियारों का प्रदर्शन... क्या इजरायल को रौंदने लायक ताकत है ईरानी सेना में?

AajTak
Wednesday, August 07, 2024 10:03:23 AM UTC

ईरान, इज़रायल और पूरे मिडिल ईस्ट के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं. क्योंकि अगले एक से दो दिनों में ही ईरान इज़रायल पर हमला कर सकता है. राजधानी तेहरान में 31 जुलाई को हुए हमास के मुखिया इस्माइल हानिया के कत्ल से गुस्साए ईरान ने इज़रायल को सबक सिखाने की धमकी दे रखी है.

Iran-Israel Military Strength Comparison: बांग्लादेश में तख्तापलट की खबरों के बीच पूरी दुनिया की निगाहें ईरान पर लगी हैं. क्योंकि अंदेशा जताया जा रहा है कि ईरान अगले कुछ घंटों में इजरायल पर हमला कर सकता है. इस संभावित हमले को देखते हुए इजरायल के मित्र देशों ने खाड़ी में अपने जंगी हथियारों को तैनात करना शुरू कर दिया है. कई देशों की मध्यस्थता और बातचीत के बावजूद फिलहाल ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ऐसे में इन दोनों देशों की सैन्य ताकत को जानना भी ज़रूरी हो जाता है.

कुछ भी हो सकता है 24 से 48 घंटों में  ईरान, इज़रायल और पूरे मिडिल ईस्ट के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं. क्योंकि अगले एक से दो दिनों में ही ईरान इज़रायल पर हमला कर सकता है. राजधानी तेहरान में 31 जुलाई को हुए हमास के मुखिया इस्माइल हानिया के कत्ल से गुस्साए ईरान ने इज़रायल को सबक सिखाने की धमकी दे रखी है और अब ये माना जा रहा है कि ईरान किसी भी वक़्त जंग का मोर्चा खोल सकता है. एक तरफ अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी एक्सिओस ने अपने सूत्रों के हवाले से हमले की आशंका जताते हुए इसके 24 से 48 घंटे में शुरू होने की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने भी जी-7 देशों को इस संभावित इस हमले को लेकर आगाह किया है. हालांकि ब्लिंकन ने हमले की टाइमिंग को लेकर उनके पास कोई सटीक जानकारी होने की बात से इनकार किया है.

हमला हुआ तो क्या होगा? ऐसे में सवाल उठता है कि अगर वाकई ईरान ने इज़रायल पर हमला कर दिया, तो क्या होगा? इज़रायल की जवाबी कार्रवाई कैसी होगी? क्या इस हमले के बाद दोनों देशों के मित्र देश और संगठन भी इस जंग में कूद पड़ेंगे? और सबसे अहम ये कि ईरान और इज़रायल की फौजी ताकत क्या है? और दोनों देश एक दूसरे को कितना नुकसान पहुंचाने का माद्दा रखते हैं? तो आइए सिलसिलेवार तरीके से इन तमाम अहम सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं.

इजरायल भी ईरान पर हमले के लिए तैयार ईरान की ओर से हमले की आशंका को देखते हुए इज़रायल ने भी अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें इस बात के पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट मिलते हैं कि ईरान उन पर हमला कर सकता है, तो इज़रायल ईरान को रोकने के लिए पहले ही एहतियाती हमले पर विचार कर सकता है. इज़रायल पर मंडराते इस खतरे के मद्देनजर रविवार को नेतन्याहू ने इज़रायली सेना यानी इज़रायल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरज़ी हालेवी, मोसाद के प्रमुख डेविड बारनिया और शीन बेट के चीफ रोनेन बार समेत दूसरे टॉप ऑफिशियल्स के साथ मटिंग की और साफ कर दिया कि अगर ईरान या हिज्बुल्लाह में से किसी ने भी उन्हें छेड़ने की गलती की तो वो चुप नहीं बैठेंगे.

अमेरिका और ब्रिटेन ने तैनात किए फाइटर जेट्स और युद्धपोत ईरान और इज़रायल के बीच तनातनी की ये हालत कितने खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे मित्र देशों ने इज़रायल की मदद के लिए उसके इर्द-गिर्द अपने फाइटर जेट्स और युद्धपोतों को तैनात करना शुरू कर दिया है. ब्रिटेन ने रॉयल नेवी शिप्स के साथ-साथ आर.ए.एफ. हेलीकॉप्टर्स को भी स्टैंड बाय पर रखा है. फिलहाल जो हालत है उसे देखते हुए ये लगता है कि हमास के नेता इस्माइल हानिया और हिज्बुल्ला के मिलिट्री चीफ फऊद शुकर की मौत को ईरान ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है और किसी भी कीमत पर इज़रायल को निशाना बना चाहता है. 

तनाव को कम करने की कोशिश दोनों की मौत के बाद बढ़े तनाव को कम करने के लिए जॉर्डन और लेबनान जैसे ईरान के पड़ोसी देशों ने कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन ईरान अपने इरादे से टस से मस नहीं हो रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्डन और लेबनान के विदेश मंत्री ने हानिया की मौत के बाद हालात को जायजा लेने और तनाव कम करने के इरादे से ईरान को दौरा भी किया, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया कि वो हर हाल में इज़रायल पर हमला करेगा, चाहे फुल फ्लेजेड वार की ही शुरुआत क्यों ना हो जाए?

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ग्राउंड रिपोर्ट: बेरूत पर इजरायल का भीषण अटैक, दक्षिणी उपनगर का हुआ ये हाल

ईरान के साथ ही लेबनान में भी इजरायल लगातार हमले कर रहा है. करीब 14 घंटे की शांति के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगर में इजरायल ने शनिवार को फिर बम बरसाए, जिसमें कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. देखें अशरफ वाणी की ये ग्राउंड रिपोर्ट..

इजरायल की मोसाद क्यों है दुनिया की सबसे खूंखार 'किलर'? देखें अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्यों सामने नहीं आ रहे? देखें विशेष

मिडिल ईस्ट में जंग थमती नहीं दिख रही. इस लड़ाई में ईरान भले ही जबरदस्त पलटवार कर रहा हो लेकिन ईरान के सामने चुनौती अपनी टॉप लीडरशिप को बचाने की है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं? जिन्हें लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं. देखें विशेष.

ईरान के परमाणु प्लांट पर अटैक से दुनिया की क्यों बढ़ी टेंशन, देखें शंखनाद

मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 22वां दिन है. पूरी दुनिया इस युद्ध के साइड इफेक्ट महसूस कर रही है. अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के नतांज परमाणु प्लांट पर हमला कर दिया. अब सवाल ये कि आखिर ये जंग कब तक चलेगी, इसका अंत कैसे होगा? देखें शंखनाद.

PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी, कहा- मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए

मिडिल ईस्ट जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने भारत को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक काल्पनिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यदि अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाना चाहिए.

ईरान को हराना क्या ट्रंप के लिए बन गया 'नाक की लड़ाई'? देखें हल्ला बोल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

'होर्मुज से रास्ता देंगे', अमेरिका के दोस्त को छूट देने पर राजी हुआ ईरान! कैसे बदल गया 'खेल'

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जापानी जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है, जो पहले भारत और चीन को दी गई थी. जापान अपने कच्चे तेल का 90% हिस्सा इसी रास्ते से मंगाता है. रास्ता बंद होने से जापान आने वाले बहुत से जहाज समंदर में ही फंसे हुए हैं.

अमेरिका ने ईरान पर हमलों का जारी किया फुटेज, देखें दुनिया आजतक

अमेरिका ने ईरान में वाहनों और विमानों पर हुए हमलों का फुटेज जारी किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में वाहनों और विमानों पर हमले होते दिखाया गया है, जिसमें लिखा है- ईरान की क्षमताएं कम हो रही हैं. देखें दुनिया आजतक.

ईरान ने अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, Video

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

ईरान का अमेरिका पर 'लॉन्ग रेंज' प्रहार, 4000 किमी दूर बेस को बनाया निशाना

मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 22वां दिन है. तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बस अब हो गया. तो क्या यह समझा जाए कि अमेरिका ने अपने गोल अचीव कर लिए है? क्या अब सीजफायर करीब है? देखें न्यूज बुलेटिन.

ग्राउंड रिपोर्ट: IDF ने टायर में जिस पावर स्टेशन को बनाया निशाना, वहां अब कैसे हालात?

इजरायल ने साउथ लेबनान में जोरदार हवाई हमला किया. इस हवाई हमले में तहत आईडीएफ ने पुलों, बिजली आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया. IDF ने साउथ लेबनान में जिस पावर स्टेशन को बनाया निशाना, वहां अब कैसे हालात? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Ground Report: लेबनान के टायर शहर में इजरायली अटैक, पावर स्टेशन तबाह, चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा

दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना (IDF) ने हवाई हमलों के साथ अब बड़े जमीनी आक्रमण की तैयारी शुरू कर दी है. टायर शहर के मुख्य पावर स्टेशन को मिसाइल से निशाना बनाकर इजरायल ने पूरे इलाके की बिजली गुल कर दी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी

क्या परमाणु केंद्र पर हमलों से नया मोड़ ले लेगा युद्ध? देखें 9 बज गए

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले परमाणु केंद्र नतांज पर हमला किया, जिसके बाद युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने भी इजरायल के दो शहर डिमोना और अराद पर हमला किया. डोमिना शहर में इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु केंद्र माना जाता है.

'युद्ध रुका तो माइंस हटाने पर सोचेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप की मदद की अपील पर जापान का आया जवाब

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल की बमबारी, देखें दुनिया आजतक

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र पर बमबारी की. इसकी शिकायत ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी में की है. और साथ ही इसका बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल के डिमोना शहर और अराद पर भीषण हमला किया. इजरायल का डिमोना शहर में सबसे बड़ा परमाणु केंद्र है.

होर्मुज संकट के बीच भारत कैसे पहुंच रहे है LPG से भरे जहाज? जानें

होर्मुज संकट के बीच एक और कार्गो जहाज LPG लेकर भारत पहुंचा है. ये जहाज अमेरिका से गैस लेकर मंगलुरु तट पर पहुंचा है. कहा जा रहा है कि अलग-अलग रास्तों से LPG भारत पहुंच रही है. वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे LPG संकट से राहत मिल सके.

रूस ने ईरान के नतांज परमाणु सेंटर पर हमले की निंदा की, कही ये बात

रूस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के नतांज परमाणु प्लांट पर हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही रूस ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. ईरान ने इस हमले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को भी दी है.

ईरान के मिसाइलों ने इजरायल के डिमोना शहर में मचाई भीषण तबाही, देखें वीडियो

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

यहां कचरा ही करेंसी है! गार्बेज सिटी में अपना भविष्य ढूंढते हजारों हाथों की कहानी

अगली बार जब आप अपने घर का कचरा बाहर फेंकें, तो याद रखिएगा कि दुनिया के किसी कोने में कोई उसे उम्मीद समझकर उठा रहा होगा. किसी के लिए वो रोजगार होगा, किसी के लिए इंडस्ट्री... कचरे के ढेर में कोई अपना भविष्य बीन रहा होगा. सोचिए उस शहर में कैसा दृश्य होगा जहां चारों और कचरा ही कचरा फैला हुआ हो.

अरब सागर में उतारी परमाणु पनडुब्बी, अमेरिका को मिलिट्री बेस... मिडिल ईस्ट जंग में ब्रिटेन की भी एंट्री?

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अमेरिका लगातार ईरान को धमकियां दे रहा है और ईरान भी इन धमकियों का जवाब दे रहा है. इस जारी संघर्ष में अब ब्रिटेन की भागीदारी भी बढ़ती हुई नजर आ रही है.

'खुश हूं वह मर गया...', FBI के पूर्व चीफ की मौत पर ट्रंप का अजीबोगरीब रिएक्शन

डोनाल्ड ट्रंप पूर्व एफबीआई प्रमुख की मौत की खबर पर विवादास्पद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते!'

'48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो राख हो जाएंगे पावर प्लांट', ट्रंप की ईरान को 'विनाशकारी' डेडलाइन

समुद्री मार्ग अवरुद्ध रहने पर वॉशिंगटन ने तेहरान को सख्त कदम की चेतावनी दी. ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि आदेश का पालन न होने पर अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड को ध्वस्त कर देगा और इसकी शुरुआत सबसे बड़े बिजली केंद्र से की जाएगी.

ईरान के पास कितनी बची है लड़ने की ताकत? देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

इजरायल में आम चुनावों की तैयारी तेज, ईरान युद्ध तय करेगा नेतन्याहू का सियासी भविष्य!

इजरायल में आगामी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा है. ईरान और लेबनान के साथ जारी युद्ध में इजरायल की निर्णायक जीत उन्हें चुनाव में बढ़त दे सकती है, वहीं लंबा खिंचता संघर्ष उनकी लोकप्रियता घटा सकता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us