
बड़ी राहत: सस्ती होगी रेमडेसिविर की दवा, सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी
AajTak
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि रेमडेसिविर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है.
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी ज्यादा हो गई है. आसमान छूते दाम और मार्केट से गायब इस दवा ने सरकार की चिंता तो बढ़ा ही दी है, आम आदमी को भी दर-दर भटकने को मजबूर किया है. बिगड़ती परिस्थितियों को देखते हुए अब केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है. रेमडेसिविर पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है.रेमडेसिविर से घटाई गई कस्टम ड्यूटी In line with PM @NarendraModi's priority to ensure affordable medical care for COVID-19 patients, imports of Remdesivir API, injection and specific inputs have been made import duty free. This should increase supply and reduce cost thus providing relief to patients. pic.twitter.com/F40SX8mNeS वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि रेमडेसिविर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है कि कम दाम में सभी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे. ऐसे में अब रेमडेसिविर API, इंजेक्शन से इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है. इससे एक तरफ रेमडेसिविर की सप्लाई बढ़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ दाम में भी कमी आएगी.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







