
'बकवास', ओला और उबर ने मर्जर की खबर को पूरी तरह नकारा
Zee News
देश में काम कर रहीं दो बड़ी कैब कंपनियों ओला और उबर ने मर्जर की खबर को पूरी तरह नकार दिया है. ओला के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर भावेष अग्रवाल ने कहा है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है. वहीं उबर ने भी साफ कर दिया है कि दोनों कंपनियों के बीच मर्जर को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.
नई दिल्ली: देश में काम कर रहीं दो बड़ी कैब कंपनियों ओला और उबर ने मर्जर की खबर को पूरी तरह नकार दिया है. ओला के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर भावेष अग्रवाल ने कहा है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है. वहीं उबर ने भी साफ कर दिया है कि दोनों कंपनियों के बीच मर्जर को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. Absolute rubbish. We’re very profitable and growing well. If some other companies want to exit their business from India they are welcome to! We will never merge.
एक अखबार ने की रिपोर्ट दरअसल इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय कैब इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव की चर्चा है. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों ही कंपनियां मर्जर पर विचार कर रही हैं. — Bhavish Aggarwal (@bhash)
