
बंगाल में आज दूसरे चरण का रण, इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
AajTak
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 30 सीटों पर 345 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. ऐसे में कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला भी इसी चरण में होना है. नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है तो डेबरा में दो पूर्व आईपीएस आमने सामने हैं.
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 30 सीटों पर वोटिंग जारी है. दूसरे दौर में 30 सीटों पर 345 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. ऐसे में कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला भी इसी चरण में होना है. नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है तो डेबरा में दो पूर्व आईपीएस आमने सामने हैं. ऐसे ही करीब आधा दर्जन सीटें दूसरे चरण की हैं, जहां के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. नंदीग्राम में ममता बनाम शुभेंदु की फाइट नंदीग्राम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है, जहां टीएमसी प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी से शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं. लेफ्ट से मीनाक्षी मुखर्जी मैदान में है. यही नहीं दूसरे चरण में शुभेंदु अधिकारी की साख भी दांव पर है, क्योंकि उनके गढ़ में चुनाव हो रहे हैं. सीट जीतने के लिए ममता और शुभेंदु ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. यह सीट लंबे समय तक लेफ्ट के पास रही है, लेकिन नंदीग्राम भूमि आंदोलन के बाद से टीएमसी अपना वर्चस्व बरकरार रखे हुए है. ऐसे में देखना है कि इस बार नंदीग्राम में कमल खिलता है फिर दीदी का सियासी वर्चस्व कायम रहेगा?More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












