
बंगाल के मंत्री के बयान पर घिरी TMC, बचाव के लिए याद दिलाया BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का पुराना बयान
AajTak
बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. इसके अलावा, बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है. अखिल गिरि नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे.
ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरि के विवादित बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी लगातार सीएम ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमलावर है. अब टीएमसी भी काउंटर अटैक के लिए मैदान में आ गई है. रविवार को टीएमसी की तरफ से महासचिव कुणाल घोष ने मोर्चा संभाला और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है. घोष ने शुभेंदु का एक पुराना वीडियो जारी किया है और पूछा है कि बीजेपी इसके बारे में क्या कहेगी? वीडियो में शुभेंदु बंगाल सरकार में मंत्री बीरबाहा हांसदा के बारे में विवादित बयान दे रहे हैं.
बता दें कि बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. इसके अलावा, बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है. अखिल गिरि नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे. हालांकि, विवाद बढ़ा तो अखिल गिरि ने माफी भी मांग ली.
कुणाल घोष ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी उनको घेरा है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है. अब टीएमसी ने भी काउंटर अटैक का प्लान बना लिया है. रविवार को टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है. हालांकि आजतक वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में शुभेंदु अधिकारी को बीरबाहा हांसदा पर टिप्पणी करते हुए सुना गया- 'ये मेरे सामने बच्चे हैं. जैसे कि बीरबाहा. ऐसे लोगों को मैं अपने जूतों के नीचे रखता हूं.'
बताते चलें कि बीरबाहा हांसदा बंगाल सरकार में मंत्री हैं. वे आदिवासी समाज से संबंधित विभाग की राज्य मंत्री हैं. उनके पास वन और उपभोक्ता मामलों का स्वतंत्र प्रभार है.
घोष बोले- अखिल गिरि के बयान की निंदा करते हैं

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







