
फ्लाइट अटेंडेंट ने कर दी ऐसी गलती, एयरलाइन को लगी 88 लाख की चपत
AajTak
एक फ्लाइट अटेंडेंट ने गलती से दरवाजा खोलने के बदले इमरजेंसी एग्जिट स्लाइड को एक्टिव कर दिया. इस वजह से एयरपोर्ट पर एक घंटे से अधिक समय तक पैसेंजर प्लेन में फंसे रहे और एयरलाइन को 88 लाख रुपये की चपत लग गई.
प्लेन लैंड करने के बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने ऐसी गलती कर दी कि एयलाइन को एक लाख डॉलर यानी 88 लाख रुपये की चपत लग गई. इस एक गलती से विमान को टेकऑफ करने में कई घंटे लग गए. इससे विमान में बैठे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइन के एक फ्लाइट अटेंडेंट ने गलती से आपातकालीन एग्जिट स्लाइट को ओपेन कर दिया था. इससे एयरलाइन को करीबन एक लाख डॉलर का नुकसान हुआ और यात्रियों को कई घंटों तक देरी का सामना करना पड़ा.
दरवाजा खोलने के बदले खोल दी इमरजेंसी स्लाइड ए व्यू फ्रॉम द विंग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 अक्टूबर को डेल्टा एयरलाइंस की एयरबस ए220 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने क्रॉस-कंट्री उड़ान से पहले गलती से इमरजेंसी स्लाइड लगा दी. यह फ्लाइट पिट्सबर्ग से साल्ट लेक सिटी के लिए उड़ान भरने वाली थी.
एविएशनए2जेड के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट को 26 साल का अनुभवा था. फिर भी उसने अनजाने में दरवाजा खोलते समय दरवाजे का हैंडल उठा दिया, जिससे इमरेंजसी पावर असिस्ट एक्टिव हो गया. यह फंक्शन ऑटोमेटेड रूप से दरवाजा खोल देता है और किसी के रिएक्शन करने से पहले ही इमरजेंसी स्लाइड को खोल देता है.
एक घंटे से ज्यादा समय तक विमान में फंसे रहे यात्री जैसे ही स्लाइड को जेट-ब्रिज के सामने तैनात किया गया, विमान के अंदर पैसेंजर अस्थायी रूप से फंस गए. जब तक कि इंजीनियरों ने मैन्युअल रूप से एग्जिट स्लाइड को अलग नहीं कर दिया - इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लग गया.
इसके बाद, उन्होंने जेट-ब्रिज को पुनः जोड़ा और तब जाकर यात्रियों को उतरने की अनुमति दी गई. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के परिणामस्वरूप उड़ान में चार घंटे की देरी हुई, जिसके कारण कई यात्रियों की साल्ट लेक सिटी में कनेक्टिंग उड़ानें छूट गईं और उन्हें वहीं रात बितानी पड़ी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











