
फेयरप्ले बेटिंग ऐप केस में ED का एक और एक्शन, अब तक 651 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
AajTak
ईडी की जांच से खुलासा हुआ कि फेयरप्ले का मुख्य सूत्रधार कृश लक्ष्मीचंद शाह है, जो दुबई से ऑपरेशन चला रहा है. उसके सहयोगी अनिल कुमार डडलानी और अन्य की मदद से यह सब हो रहा था.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेयरप्ले बेटिंग ऐप (Fairplay Betting App) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए दुबई में कंपनी और इसके प्रमोटर्स से जुड़ीं 307.16 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त कर ली हैं. यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी और आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़े मामले में की गई है. जब्त संपत्तियों में बैंक बैलेंस, जमीन, विला और फ्लैट शामिल हैं. ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने पिछले सप्ताह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया.
फेयरप्ले बेटिंग ऐप की जांच कैसे शुरू हुई थी?
ईडी ने इस मामले में जांच वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Viacom18 Media Pvt Limited) की शिकायत पर शुरू की. मुंबई नोडल साइबर पुलिस ने फेयरप्ले स्पोर्ट एलएलसी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. एफआईआर आईपीसी 1860, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 और कॉपीराइट एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुई.
शिकायत में कहा गया कि फेयरप्ले ने 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व नुकसान पहुंचाया, जो अपराध की आय मानी गई. इसके बाद कई अन्य एफआईआर फेयरप्ले और उसके सहयोगियों के खिलाफ अवैध ऑनलाइन बेटिंग के लिए जुड़ीं. ईडी की जांच में पता चला कि अपराध की आय (Proceeds of Crime) कई सौ करोड़ रुपये से अधिक है, क्योंकि ऑपरेशंस का स्केल बड़ा था और फंड्स ट्रेड बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए विदेश भेजे गए.
यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे में फेयरप्ले ऐप से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, 8 करोड़ की लग्जरी घड़ियां जब्त
फेयरप्ले ऐप का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा था

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










