
फुल स्पीड से चल रहे पंखों को जीभ से रोक देता है ये शख्स, गिनीज बुक ने शेयर किया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों सभी को हैरान कर रहा है. वीडियो में एक शख्स को कतार में लगे टेबल फैन को अपनी जीभ से रोकते हुए देखा जा सकता है. यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही डराने वाला भी.
कहते हैं, अगर जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे ही कुछ कर गुजरने वाले लोगों को पहचान देता है. हाल ही में भारत के एक शख्स का ऐसा ही हैरतअंगेज टैलेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस टैलेंट ने उसे दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बना दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों सभी को हैरान कर रहा है. वीडियो में एक शख्स को कतार में लगे टेबल फैन को अपनी जीभ से रोकते हुए देखा जा सकता है. यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही डराने वाला भी.
जहां आमतौर पर लोग पंखों के तेज घूमते ब्लेड से दूर रहने की सलाह देते हैं, वहीं यह शख्स अपनी जीभ के जरिये टेबल फैन के तेज पंखों को रोकते हुए दिखाई दे रहा है.
देखें वीडियो
कौन है ये शख्स
बता दें, इस शख्स का नाम भारत के क्रांति कुमार पनिकेरा, जिन्हें 'ड्रिलमैन' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपनी इस प्रतिभा से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने केवल 1 मिनट में 57 टेबल फैन के ब्लेड अपनी जीभ से रोककर ये अनोखा रिकॉर्ड कायम किया. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टा पेज पर इसका वीडियो शेयर किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










