
'फजर की नमाज से पहले ही भारत ने अटैक...', शहबाज ने कुबूला एक और सच, आसिम मुनीर को बीच भाषण करवा दिया खड़ा
AajTak
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बात सुनते ही सेकेंडों में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर सबके सामने स्कूली बच्चे की तरह खड़े हो गए. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव सब देख रहे थे. जब आसिम मुनीर खड़े हुए तो एर्दोगॉन और इल्हाम अलियेव तालियां बजाते नजर आए.
ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त खाने के बाद विदेशी दौरे पर निकले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गजब की हरकतें कर रहे हैं. वे हर मीटिंग में कह रहे हैं कि भारत को हमने तगड़ा जबाव दिया है, हम जंग नहीं चाहते. ऐसा करते हुए शहबाज विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सामने अपने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपने प्यादे की तरह पेश करते हैं और अपने ही आर्मी चीफ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं.
बुधवार को अजरबैजान के लाचिन शहर में शहबाज शरीफ ने खूब नौटंकी की. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव सामने मौजूद थे.
शहबाज शरीफ भाषण दे रहे थे. तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव अपने मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों के साथ राउंड टेबल पर बैठे थे. कई दूसरे देशों के राजदूत भी वहां थे. पाकिस्तान का पूरा प्रतिनिधिमंडल तो वहां था ही. गौरतलब है कि शहबाज शरीफ अपने मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सहयोगियों और आर्मी चीफ के साथ तीन देशों तुर्की, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर हैं.
शहबाज शरीफ अपने आर्मी चीफ की तारीफ कर रहे थे. इस बीच शहबाज शरीफ ने अचानक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सबके सामने खड़ा होने को कह दिया. शहबाज ने कहा कि आप खड़े हो जाएं ताकि मैं इन सभी लोगों से आपका परिचय करा दूं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा,"लेडीज एंड जेंटलमैन 9 और 10 मई की रात को हमलोग हमने भारत के खिलाफ नपी-तुली प्रतिक्रिया देने का निर्णय लिया, हमने तय किया था कि फजर की नमाज के बाद 4.30 बजे सुबह पाकिस्तान की सेना जिसका नेतृत्व बहुत ही योग्य तरीके से हमारे फील्ड मार्शल चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जो यहां बैठे हैं सैयद आसिम मुनीर कर रहे हैं, हमले करेगी."
शहबाज शरीफ ने खुद माना कि पाकिस्तान कि सेना फजर की नमाज के बाद सुबह 4.30 बजे हमला करती इससे पहले ही भारत का जवाबी आक्रमण हो गया.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






