
'प्रेग्नेंट होने पर माइक्रोवेव फ्री....' ऑफर से मचा बवाल, भड़की महिलाओं ने जताई नाराजगी
AajTak
स्वीडन में महिलाओं को एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर अजीबोगरीब ऑफर दे रहा है. अगर महिलाएं स्टोर से खरीदारी करने के एक महीने के अंदर गर्भवती हो जाती हैं, तो उन्हें पूरा पैसा वापस मिल जाता है. इस पर वहां की कई महिला संगठनों ने नाराजगी जताई है. जानते हैं क्या है पूरा मामला?
एक इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर ने स्वीडन में अपनी महिला ग्राहकों को उनके किसी भी ब्रांच से कोई वस्तु खरीदने के एक महीने के भीतर प्रेग्नेंट होने पर पूरी धनराशि वापस करने की पेशकश की है. इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर के ऐसे ऑफर की कई महिला संगठनों ने आलोचना शुरू कर दी और शिकायत भी दर्ज कराई है.
महिला आलोचकों ने इस अजीबोगरीब प्रस्ताव को प्रचारित करने वाले विज्ञापन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसमें एक प्रेग्नेंसी टेस्ट के साथ व्यंग्यात्मक स्लोगन भी दिया गया है. इस स्लोगन पर भी महिलाओं ने आपत्ति जताई है.
30 दिनों के अंदर देने होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट का सबूत इलेक्ट्रोनिक्स रिटेलर ने अपनी महिला ग्राहकों को स्वीडन में स्थित अपने 29 स्टोरों में से किसी एक पर कोई वस्तु खरीदने के 30 दिनों के भीतर गर्भवती होने पर उनकी खरीदारी पर इन-स्टोर क्रेडिट के माध्यम से पूरी धनराशि वापस करने की पेशकश कर रहा है.
यह ऑफर उन 20 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं पर लागू होता है जो मेडिकल सर्टिफिकेट देकर यह साबित कर सकती हैं कि किसी इलेक्ट्रिकल उपकरण को खरीदने के 30 दिनों के अंदर वह प्रेग्नेंट हुई हैं. उन्हें यह भी दिखाना होगा कि उनकी अपेक्षित प्रसव तिथि शाखा में खरीदारी के 260 से 303 दिनों के बीच है.
महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाने का लगा आरोप नॉर्वे के इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लायर के इस ऑफर और विज्ञापन पर महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाने और उससे लाभ कमाने का आरोप लगाया गया है. महिला आलोचकों ने इस विज्ञापन की तुलना मार्गरेट एटवुड के पितृसत्तात्मक डायस्टोपिया 'द हैंडमेड्स टेल' से की है, जिसमें महिलाओं को बच्चों का पालन-पोषण करने वाली दासी की तरह दर्शाया गया था.
कंपनी ने देश के घटते जन्मदर को बढ़ावा देने का दिया तर्क वहीं कंपनी का कहना है कि उसने स्वीडन की घटती जन्म दर को सुधारने के लिए 'बेबी बोनस' उपाय लागू किया है. यहां प्रति महिला जन्म दर 1.4 है. यह दर पड़ोसी फिनलैंड से ज़्यादा है, लेकिन इसमें गिरावट आ रही है. 2024 की तुलना में 2025 की पहली छमाही में इसमें 1.7 प्रतिशत की कमी आई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











