
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस को कहा- ब्यूटीफुल
ABP News
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्टदरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ‘द ब्लफ’ के प्रैस टूर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन आउटफिट और ब्लैक हेडगियर में अलग-अलग पोज़ देती नजर आईं. एक तस्वीर में उन्होंने मज़ेदार अंदाज में भी पोज दिया. उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं. इसमें वह ब्लू सैटिन टॉप, ग्रीन स्कर्ट और पाइरेट जैसी हेडगियर पहने नजर आईं.
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
फिल्म 'द ब्लफ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ऋतिक रोशनपोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'प्रैस टूर दिन दो. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने आकर हमारा समर्थन किया ‘द ब्लफ.’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'ब्यूटीफुल, इसे देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता.' एक फैन ने कमेंट किया, 'हर एंगल से खूबसूरत.' ऋतिक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं. पिछले साल, अमेरिका टूर के दौरान ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड-सबा आज़ाद, प्रियंका और उनके पति-सिंगर निक जोनास से मिले थे.













