
प्यार, 'तकरार', अब इनकार... स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के रिश्ते की पूरी टाइमलाइन
AajTak
स्मृति मंधाना ने पुष्टि की कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद्द कर दी गई है. दोनों पिछले साल से चर्चा में थे और नवंबर 2025 में उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन परिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से शादी पहले टली और अब पूरी तरह रोक दी गई है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को साफ कर दिया कि सिंगर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी अब नहीं होगी. काफी दिनों से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही थीं, जिन्हें मंधाना ने अब खुद खत्म कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि शादी आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है और लोगों से अपील की कि वह उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें.
स्मृति ने लिखा, 'मुझे यह साफ कहना है कि हमारी शादी रद्द हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि यह बात यहीं खत्म हो जाए. पिछले कुछ हफ्तों में मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की गई हैं, इसलिए मुझे अब सबके सामने स्पष्ट करना जरूरी लगा.'
रिश्ते की पूरी टाइमलाइन
जुलाई 2024
दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में एक पोस्ट डालकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. पांच साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने 5 अंक वाला केक भी दिखाया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












