
'पैसों के लिए लड़कियों का वीडियो' बनाकर फंसी सोशल मीडिया स्टार, मिली ये सजा!
AajTak
एक महिला सोशल मीडिया स्टार पर लड़कियों के शोषण का आरोप लगा है. उन्हें इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है. लेकिन कोर्ट के फैसले पर मानवाधिकार सवाल उठा रहा है.
एक महिला सोशल मीडिया स्टार को तीन साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट में वह मानव तस्करी की दोषी पाई गई है. दरअसल, उन्होंने अपने महिला फॉलोअर्स को साथ में टिकटॉक पर लाइव वीडियो बनाने के लिए इनवाइट किया था. इसके बदले उन्होंने पैसे देने का भी ऑफर दिया था.
इसी वजह से 20 साल की हनीन होसाम पर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पैसों के लिए लड़कियों के शोषण का आरोप लगा. लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है. ये मामला मिस्र का है.
हनीन के 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि फीमेल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को दबाने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया गया था. मानवाधिकार से जुड़े लोगों ने कहा- साल 2020 से लेकर अब तक हनीन समेत 12 महिलाओं पर मुकदमे दर्ज हुए हैं. सोशल मीडिया पर इन लोगों के लाखों फॉलोअर्स थे. यह कार्रवाई निजता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और शारीरिक स्वायत्तता का हनन है.
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, हनीन, कायरो यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं. वह गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के वीडियो शेयर करती रहती थीं. टिकटॉक पर उन्हें 9 लाख से ज्यादा फॉलो करते हैं. पहली बार साल 2020 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. तब उन्होंने अपने महिला फॉलोअर्स को Likee नाम के एक दूसरे वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर जुड़ने को कहा था. जहां से लाइव वीडियो ब्रॉडकास्ट कर वे लोग पैसे कमा सके.
बेटी की तड़प देख मां को आया ऐसा आइडिया, बनी अरबपति!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












