
पैसे बचाने को कपल ने शादी में की भीषण कटौती, 3 ही गेस्ट बुलाए, फिर खरीद लिया घर
AajTak
बेथ ने कहा कि परिवार वालों ने शादी में तरह-तरह के इंतजाम करने के लिए काफी दबाव डाला और दूर के रिश्तेदारों को बुलाने को भी कहा.
एक कपल ने घर खरीदने के लिए पैसे बचाने का फैसला किया और अपनी शादी में भारी कटौती कर दी. ब्रिटेन के रहने वाले कपल बेथ बेट्स और जैक की शादी में सिर्फ तीन गेस्ट आए और तस्वीरें क्लिक करने का काम कुछ अजनबी लोगों ने किया. सोशल मीडिया पर कपल की कहानी काफी शेयर की जा रही है. (फोटोज साभार- Facebook/Beth Deacon Bates) द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन ने शादी का ड्रेस भी 2 हजार रुपये में खरीदा था. वहीं, आमतौर पर सामान्य समय में ब्रिटेन में एक शादी पर करीब 30 लाख रुपये का खर्च आता है. लेकिन इस कपल की शादी पर कुल 40 हजार रुपये ही खर्च हुए. शादी से पैसे बचाने की वजह से कपल ने ब्रिटेन के एसेक्स में तीन बीएचके का फ्लैट खरीद लिया. बेथ ने बताया कि शादी से पहले ही उनका एक बच्चा भी हो चुका था और दूसरे बच्चे पैदा होने से पहले वे घर खरीद लेना चाहते थे.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









