
पैराग्लाइडिंग से ऐसा खौफ, चिल्लाया नहीं बल्कि बीच हवा में बेहोश हुआ शख्स- VIDEO
AajTak
इस वीडियो में एक शख्स को गाइड के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए देखा जा सकता है. वो इतना डर जाता है कि बीच हवा में ही बेहोश हो जाता है. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है.
हमने अभी तक ऐसे कई वीडियो देखे हैं, जिसमें लोग पैराग्लाइडिंग करते वक्त काफी डर जाते हैं. इतना डरते हैं कि वो चीखने चिल्लाने लगते हैं. लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसमें तो शख्स इतना डरा कि चीखना चिल्लाना तो दूर की बात, वो बेहोश ही हो गया. वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अगर इतना ही डर लगता है तो पैराग्लाइडिंग करनी ही नहीं चाहिए.
इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स पैराग्लाइडिंग करते वक्त काफी डर जाता है. उसका मुंह खुला हुआ है, जबकि साथ में मौजूद गाइड हंस रहा है. वो इस बात से अनजान था कि शख्स बेहोश हुआ है. बाद में उसका सिर नीचे की तरफ झुक जाता है. जिसके बाद उसे नीचे लाया जाता है. फिर गाइड जब उसका मुंह ऊपर की तरफ करता है, तो शख्स चिल्लाने लगता है.
हजारों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 76 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. वीडियो को 1500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है. बड़ी संख्या में लोग इसे रीट्वीट कर रहे हैं. साथ ही वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'वो उन सपनों से जाग रहा है, जहां वो स्वर्गदूतों के साथ उड़ रहा था.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं भी ऐसा ही करती, लेकिन उत्साहित होने के बजाय, मैं भयभीत हो जाती!'
तीसरे यूजर ने कहा, 'जब उसने नीचे गिरने का सपना देखा तो वह जाग गया?' चौथे यूजर का कहना है, 'इसलिए बेहोश हो गया क्योंकि वो सांस लेना भूल गया था. जब संदेह हो, तो चिल्लाओ! आप सांस लोगे.' बहुत से लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में इमोजी शेयर कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










