
पेट की आग बुझाने को खाल और सूखी घास खा रहे लोग, दो साल में ऐसे उजड़ गया ये देश
AajTak
सूडान में इंसानियत की हालत इतनी बदतर हो गई है कि लोग अब जानवरों की खाल खाने को मजबूर हैं. देश में खाने-पीने का सामान लगभग खत्म हो चुका है, अनाज के गोदाम खाली हैं और लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं.जानिए कैसे सूडान में भूख ने इंसानियत की सारी सीमाएं तोड़ दीं.
सूडान में चल रहे भीषण गृहयुद्ध ने अब वहां की जनता को भूख की उस कगार पर पहुंचा दिया है, जहां इंसान को जिंदा रहने के लिए जानवरों का चारा और खाल तक खानी पड़ रही है..अंतरराष्ट्रीय भूख निगरानी संस्था (IPC) ने सोमवार को पुष्टि की है कि सूडान के दो प्रमुख शहर -अल-फशीर और काडुगली अब औपचारिक रूप से 'अकाल' की स्थिति में हैं.
18 महीने की घेराबंदी के बाद टूटी उम्मीदें
अल-फशीर शहर पर करीब 18 महीने तक फौज का घेरा रहा.इस दौरान शहर में खाद्य आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई थी.लोगों ने पेट भरने के लिए जानवरों का चारा, सूखी घास और यहां तक कि जानवरों की खाल तक खाई.स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कुछ जगहों पर सामुदायिक रसोई शुरू की गई, तो ड्रोन हमलों से उन्हें भी निशाना बनाया गया.जब शहर से भागकर लोग नजदीकी तविला पहुंचे, तो लगभग सभी बच्चे कुपोषित हालत में मिले. MSF के एक अधिकारी ने बताया कि वयस्क भी इतने दुबले और कमजोर होकर आए कि पहचानना मुश्किल था.
सूडान के अल-फशीर (El Fasher) शहर से निकलने वाले लोगों की हालत देखकर मानवता सिहर उठी है.एक अधिकारी ने बताया कि यह आबादी महीनों से मूलभूत सेवाओं और पोषण तक से वंचित रही है. न तो दवाइयां और एंटीबायोटिक्स पहुंच रही थीं, न ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं.अब जब लोग वहां से बाहर निकल रहे हैं, तो उनके शरीर पर भूख और बीमारी के गहरे निशान दिख रहे हैं.
भूख के साथ आई तबाही और हिंसा
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने भी कहा है कि अल-फशीर के पतन के बाद सामूहिक हत्याओं और बलात्कार के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है.रेड क्रॉस के प्रमुख ने कहा कि दारफुर में इतिहास खुद को दोहरा रहा है.IPC की सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, तविला, मेलिट और तविशा जैसे इलाकों में भी अकाल का खतरा मंडरा रहा है.रिपोर्ट बताती है कि फिलहाल 21.2 मिलियन लोग यानी सूडान की कुल आबादी का लगभग 45% हिस्सा गंभीर खाद्य असुरक्षा में है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










