
पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की चल रही तैयारी! यूक्रेन का बड़ा दावा
AajTak
रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस के मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि रूसी अधिकारी व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने पर चर्चा कर रहे हैं.
यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस के मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि पुतिन इस युद्ध के अंत तक राष्ट्रपति नहीं रहेंगे. बुडानोव ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी अधिकारी व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं.
जनरल बुडानोव का बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन रूस पर काउंटर एटैक कर रूस द्वारा कब्जाए गए यूक्रेनी क्षेत्र खेरसन बंदरगाह को फिर से अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता है कि पुतिन अब और सत्ता में रहेंगे, क्योंकि रूस में इस बात को लेकर बात चल रही है कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा?
क्रीमिया वापस लेने की कोशिश क्रीमिया के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस के मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने कहा कि यूक्रेन नवंबर के अंत तक खेरसन पर फिर से कब्जा करने का लक्ष्य बना रहा है. वहीं, हमारी कोशिश रहेगी कि क्रीमिया को भी रूस से वापस लिया जाए. गौरतलब है कि क्रीमिया भी पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था, लेकिन 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था.
सितंबर में रूस को मिली है बड़ी हार पिछले नौ महीने से चल रहे इस युद्ध में सितंबर की शुरुआत में पहली बार यूक्रेनी सेना के हाथों रूस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तीन लाख आरक्षित सैनिकों को आंशिक तैनाती की घोषणा करनी पड़ी थी. पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
यूक्रेन में बिजली गुल से अंधेरे में लाखों लोग हाल ही में रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमले से यूक्रेन के बिजलीघरों और ऊर्जा संयंत्रों को तहस-नहस कर दिया है. रिपोर्ट की मानें तो रूस ने यूक्रेन की 40 प्रतिशत से अधिक बिजली पैदा करने की क्षमता को खत्म कर दिया है, जिसके कारण पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हवाई हमले के कारण देश के लगभग 40 लाख लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









