
पुजारा के भारतीय टीम में नहीं होने से खुश हैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड, कह दी ये बड़ी बात
AajTak
जोश हेजलवुड ने खुशी जताई है कि उन्हें भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का सामना नहीं करना होगा. पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने पिछले दो दौरों पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
पर्थ में शुक्रवार से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आगाज हो रहा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सुकून महसूस कर रहे हैं. हेजलवुड ने खुशी जताई है कि उन्हें भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का सामना नहीं करना होगा. पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने पिछले दो दौरों पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
33 साल के हेजलवुड ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे खुशी है कि पुजारा उनकी टीम में नहीं है. वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका विकेट आप हमेशा लेना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है.’
हेजलवुड ने पुजारा की बैटिंग को याद किया
पुजारा ने 2018-19 में 4 टेस्ट की 7 पारियों में 1258 गेंदें खेलकर 521 रन बनाए थे, जिसमें उनके तीन शतक शामिल थे. वह भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक थे.उन्होंने 2020- 21 की सीरीज में 928 गेंदें खेलीं जो सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक थी और इस बार भी उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया.
70 टेस्ट में 273 विकेट ले चुके हेजलवुड ने हालांकि कहा कि भारत के पास काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं.उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम में हमेशा युवा और नए खिलाड़ी आते रहते हैं. उन पर अच्छे प्रदर्शन का इतना दबाव होता है लिहाजा भारतीय एकादश में जो भी होगा, वह काफी प्रतिभावान होगा.’
ऋषभ पंत की आक्रामकता पर ऐसा कहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









