
पीड़ित को मुआवजा देने से अपराध खत्म नहीं होता, हत्या के प्रयास की FIR रद्द करने की याचिका पर दिल्ली HC की दो टूक
AajTak
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि एक छोटी सी बात पर याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रतिवादी नंबर 3 के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर चाकू से वार किया गया था. केवल इसलिए कि प्रतिवादी नंबर 3 को समझौते के आधार पर मुआवजा दिया गया है, यह कार्यवाही को रद्द करने का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता.
कानून समाज के भीतर व्यक्तियों के आचरण को विनियमित करने का प्रयास करता है. किसी अपराध को मुआवजे के भुगतान से "खत्म" नहीं किया जा सकता है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पार्टियों के बीच समझौते के आधार पर हत्या के प्रयास की एक प्राथमिकी (FIR) को रद्द करने से इनकार करते हुए यह बात कही.
इसके साथ ही न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने आरोपी व्यक्तियों की याचिका खारिज कर दी. फैसले में उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) जैसा गंभीर अपराध दोहराया न जाए और कोई समझौता अधिक आपराधिक कृत्यों को या बड़े पैमाने पर समाज के कल्याण को खतरे में नहीं डालने की मंशा को प्रोत्साहित नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- जेल में केजरीवाल की डाइट और दवा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
अदालत ने इस महीने की शुरुआत में पारित एक आदेश में कहा कि मौजूदा मामले में एक छोटी सी बात पर याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रतिवादी नंबर 3 के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर चाकू से वार किया गया था. केवल इसलिए कि प्रतिवादी नंबर 3 को समझौते के आधार पर मुआवजा दिया गया है, यह कार्यवाही को रद्द करने का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता.
अदालत ने कहा कि इसे परिप्रेक्ष्य में रखने की जरूरत है कि आपराधिक कानून सामाजिक नियंत्रण हासिल करने के लिए बनाया गया है. यह समाज के भीतर व्यक्तियों के आचरण को विनियमित करने के लिए बनाया गया है. सिर्फ मुआवजे के भुगतान के कारण अपराध के मामले को खत्म नहीं किया जा सकता है.
याचिकाकर्ताओं ने गुण-दोष के आधार पर आरोपों को स्वीकार किए बिना, साल 2019 में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. उन्होंन इस आधार पर याचिका लगाई थी कि आरोपियों और पीड़ित के बीच मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है और पीड़ित को मुआवजा दे दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










