
पिता को ब्रेन हेमरेज, इकलौता कमाने वाला, IIT दिल्ली के Phd स्टूडेंट की हादसे में मौत के बाद पसरा मातम
AajTak
अशरफ नवाज खान बिहार के सीवान का रहने वाला था. वह टेस्क्टाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग में आईआईटी से पीएचडी कर रहा था और हॉस्टल में रहता था. उसका 29 साल का दोस्त अंकुर शुक्ला भी उसी विभाग में पीएचडी कर रहा है. अशरफ के दोस्तों ने बताया कि उसका इंग्लैंड के एक विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन हुआ था.
दिल्ली के साउथ वेस्ट जिला के आईआईटी के पास बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पीएचडी के छात्र अशरफ नवाज खान की मौत हो गई. वह तीन बहनों का अकेला भाई था. उसके पिता को भी कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था. वहीं दूसरे घायल पीएचडी स्टूडेंट का साकेत के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ट्रामा सेंटर में मौजूद अशरफ की बुआ का कहना है कि दिल्ली में लोग रात में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे हैं? जिन्हें पता ही नहीं होता कि कब और किसको टक्कर मार रहे हैं. ऐसे मामलों पर सरकार को गंभीरता से विचार करके एक्शन लेना चाहिए. यह बच्चा सड़क पार कर रहा था और उसे कार वाले ने उड़ा दिया. जरूर कार वाला नशे में होगा. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो रात 2 बजे से कॉल कर रही थीं, लेकिन पुलिस वाले कह रहे थे कि आठ बजे आऊंगा.
अशरफ नवाज खान बिहार के सीवान का रहने वाला था. वह टेस्क्टाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग में आईआईटी से पीएचडी कर रहा था और हॉस्टल में रहता था. उसका 29 साल का दोस्त अंकुर शुक्ला भी सेम विभाग में पीएचडी कर रहा है. अशरफ के दोस्तों ने बताया कि उसका इंग्लैंड के एक विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन हुआ था और फरवरी में उसे जाना था.
अशरफ नवाज खान फरवरी में पोस्ट डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाने वाला था. आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहे अशरफ ने बुधवार को दोस्तों के लिए एक छोटी पार्टी का आयोजन किया था. इसके बजाय, उसके दोस्त और परिवार सोमवार को एम्स में जेपी नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अशरफ का पार्थिव शरीर लेने के लिए इकट्ठा हुए.
अशरफ के दोस्त पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि जब उसने हमें इंग्लैंड के एक विश्वविद्यालय में भर्ती होने के बारे में बताया तो मैं उसकी मुस्कान को नहीं भूल सकता. उसकी एक दोस्त ने कहा कि उसका कैरियर शुरू होने वाला था, लेकिन उसके सभी सपनों को कुचल दिया गया. अशरफ ने आईआईटी दिल्ली में साल 2015 में एमटेक में एडमिशन लिया था, उसके बाद उसने पीएचडी प्रोग्राम में इनरोल किया. वह पढ़ाई को लेकर इतना डेडिकेटेड था कि अकसर डिनर स्किप किया करता था. वह अपने घर में इकलौता कमाने वाला था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







