
पावरफुल iQOO 15 की पहली सेल, मिल रहा 7,000 रुपये का डिस्काउंट, इतनी रह गई है कीमत
AajTak
iQOO 15 की आज पहली सेल है और इस दौरान 7 हजार रुपये का बैंक कैसबैक मिल रहा है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये रखी है, जो पहली सेल के दौरान घटकर 64,999 रुपये हो जाएगी. इसमें क्वालकॉम का पावरफुल कैमरा 100X Zoom, 7000mAh की बैटरी दी गई है. आइये इसके फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
iQOO 15 एक फ्लैगशिप हैंडसेट है, जिसमें पावरफुल चिपसेट, शानदार कैमरा सेटअप दिया है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB Ram का यूज किया है. आज इस हैंडसेट की पहली सेल शुरू होने जी रही है, जिसमें 7 हजार रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है.
iQOO 15 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है और इस कीमत में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. दूसरा वेरिएंट 16GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है. यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में आता है, जो अल्फा (ब्लैक) और लेजेंड (व्हाइट) हैं.
iQOO 15 पर मिल रहे ऑफर्स
iQOO 15 खरीदने वाले कस्टमर्स को 7 हजार रुपये का बैंक ऑफर्स मिलेगा, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड को यूज करना होगा. इसमें एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के नाम शामिल हैं. इसके बाद दोनों वेरिएंट की कीमतें घटकर 64,999 रुपये और 71,999 रुपये हो जाएंगी.
iQOO 15 को Amazon.in, iQOO e-store, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर, और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इसकी सेल 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: फ़ोन बंद होने के बाद भी चालू! कैसे चलता है फर्जी स्मार्टफोन शटडाउन स्कैम?

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












