
'पानी रोक लोगे, वैसे भी नहीं आता...' भारत के एक्शन पर पाकिस्तानियों का खुद पर 'मीम अटैक'!
AajTak
भारत की इन कार्रवाईयों के जवाब में पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया है और शिमला समझौते को रद्द करने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है.इन हालातों के बीच पाकिस्तान की आम जनता में डर है कि कहीं भारत हमला न कर दे. साथ ही लोगों को यह भी डर सता रहा है कि पहले से ही चरमराई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब और ज्यादा बिगड़ सकती है.
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध जैसे बन गए हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और अब तक पांच बड़े फैसले लिए हैं. इनमें पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को बंद करना और अटारी बॉर्डर को सील करना शामिल है. इसके साथ ही 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया गया है. भारत ने पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश भी दिया है.
भारत की इन कार्रवाईयों के जवाब में पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया है और शिमला समझौते को रद्द करने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है.
इन हालातों के बीच पाकिस्तान की आम जनता में डर है कि कहीं भारत हमला न कर दे. साथ ही लोगों को यह भी डर सता रहा है कि पहले से ही चरमराई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब और ज्यादा बिगड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में क्या ट्रेंड कर रहा? गूगल पर ये कर रहे हैं सर्च
लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल में भी पाकिस्तान की आम जनता ने सोशल मीडिया पर खुद को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है. मीम्स और जोक्स के ज़रिए लोग अपने हालात पर ही हंसने लगे हैं. बिजली, पानी और गैस की किल्लत से जूझ रही पाकिस्तानी जनता अब ह्यूमर को ही अपना हथियार बना चुकी है. देखें कुछ ऐसे ही मीम्स
यह भी पढ़ें: हम तैयार हैं... पहलगाम हमले के बाद क्या-क्या कह रहे पाकिस्तानी?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











