
पाक: इमरान खान की पुलिस सुरक्षा वापस, PTI ने पूछा- मरियम को PM बराबर सिक्योरिटी क्यों?
AajTak
पीटीआई नेता शाहबाज गिल ने एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई है. उन्होंने कहा- इस्लामाबाद पुलिस के सभी कर्मियों को गुरुवार शाम को हटा दिया गया है.
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा वापस ले ली है. एआरवाई न्यूज के मुताबिक, इमरान खान की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद सिक्योरिटी वापस ली गई है. इस घटना के बाद PTI ने शहबाज शरीफ सरकार पर हमला बोला है और मरियम नमाज की सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं.
पीटीआई नेता शाहबाज गिल ने एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई है. उन्होंने कहा- इस्लामाबाद पुलिस के सभी कर्मियों को गुरुवार शाम को हटा दिया गया है. उन्होंने अफसोस जताया कि एक दोषी मरियम नवाज को प्रधानमंत्री स्तर की सुरक्षा दी गई है. जबकि दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान से सुरक्षा वापस ले ली गई. शाहबाज ने कहा- ये इम्पोर्टेड सरकार की सस्ती राजनीति है.
शाहबाज गिल ने उर्दू में ट्वीट किया है. इसमें लिखा है कि इस्लामाबाद पुलिस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को प्रदान की गई सुरक्षा वापस ले ली गई है. इस्लामाबाद पुलिस के सभी लोगों को कल शाम वापस बुला लिया गया. एक तरफ एक अपराधी मरियम सफदर को प्रधानमंत्री के बराबर सुरक्षा दी जा रही है. उधर, मुस्लिम उम्माह के नेता की सुरक्षा हटा ली गई है.
कौन हैं मरियम नवाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ राजनीति में खासी सक्रिय हैं और इमरान खान पर लगातार हमलावर रहती हैं. हाल ही में इमरान खान ने मरियम नवाज को लेकर एक विवादित बयान दिया था. इमरान ने मुल्तान के सरगोधा में एक जनसभा में कहा था कि उनके किसी जानने वाले ने सोशल मीडिया पर उन्हें मरियम नवाज के भाषण की एक क्लिप भेजी. इमरान ने कहा कि मैंने क्लिप देखा. भाषण में मरियम नवाज ने कई बार मेरा नाम लिया. मैं उनसे (मरियम नवाज) कहना चाहता हूं कि मरियम देखो थोड़ा ध्यान से, तुम्हारा पति नाराज ना हो जाए जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो.
इससे पहले अप्रैल में पूर्व पीएम इमरान खान को मिल रही धमकियों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें फूलप्रूफ सुरक्षा देने का आदेश दिया था. उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने लाहौर में रैली के दौरान इमरान खान की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था.
(रिपोर्ट- अनिल)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







