
पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले- दुश्मन से भिड़ने को तैयार हैं हम
AajTak
जनरल असीम मुनीर ने कहा, 'हमने हाल ही में गिलगित बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के गैर-जिम्मेदाराना बयानों को देखा है. मैं स्पष्ट कर दूं कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना हमारी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा के लिए दुश्मन से भिड़ने के लिए हमेशा तैयार है.'
पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने पद संभालते ही भारत के खिलाफ तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर उनके देश पर हमला होता है, तो पाकिस्तानी सशस्त्र बल 'न केवल हमारी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे, बल्कि दुश्मन से मुकाबला करेंगे.' मुनीर ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रखचिकरी सेक्टर में सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने पहले दौरे के दौरान यह बयान दिया.
उन्होंने कहा, 'हमने हाल ही में गिलगित बाल्टिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व के अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना बयानों को देखा है. मैं स्पष्ट कर दूं कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना हमारी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा के लिए दुश्मन से भिड़ने के लिए हमेशा तैयार है.'
'पूरी ताकत से करेंगे मुकाबला'
बता दें कि जनरल मुनीर ने 24 नवंबर को जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह ली है. बाजवा तख्तापलट की आशंका वाले देश में सेना प्रमुख के रूप में लगातार दो तीन साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए. अपनी यात्रा के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में, सेना प्रमुख जनरल मुनीर को एलओसी पर नवीनतम स्थिति और गठन की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई.
जनरल मुनीर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अधिकारियों और सैनिकों के उच्च मनोबल, पेशेवर क्षमता और युद्ध की तत्परता की सराहना करते उनसे बातचीत की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के बारे में भारतीय अधिकारियों के कुछ हालिया बयानों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, दुस्साहस में बदलने वाली किसी भी गलत धारणा का हमेशा हमारे सशस्त्र बलों द्वारा पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा.
तल्ख हैं भारत-पाकिस्तान के रिश्ते

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











