
पाकिस्तान से आई सीमा पर गहराया जासूसी का शक, जानिए कैसे काम करते हैं PAK की सबसे तेज-तर्रार खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स?
AajTak
कथित प्रेमी सचिन से मिलने भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम इधर विवादों में है. बहुत से लोग मान रहे हैं कि ये कोई आम महिला, बल्कि पाकिस्तान की जासूस होगी. असलियत जांच के बाद ही पता लगेगी, लेकिन ये भी सच है कि पाकिस्तान से लगातार जासूस अलग-अलग भेष धरकर आते रहे. इसमें हनीट्रैप सबसे आम और आजमाया हुआ तरीका है.
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित एक गांव में रहने वाले कथित प्रेमी सचिन से मिलने भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है. महिला के बारे में जानकारी होने पर पुलिस ने सीमा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ समय की तहकीकात के बाद दोनों को छोड़ दिया गया था. इसके बाद से ही महिला सुर्खियों में बनी हुई है. बहुत से लोग मान रहे हैं कि ये कोई आम महिला, बल्कि पाकिस्तान की जासूस हो सकती है. असलियत जांच के बाद ही पता लगेगी, लेकिन ये भी सच है कि पाकिस्तान से लगातार जासूस अलग-अलग भेष धरकर आते रहे. इसमें हनीट्रैप सबसे आम और आजमाया हुआ तरीका है.
पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पाक एजेंट भारतीय पहचान के साथ पकड़े गए हैं. हाल के दिनों में ये ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए भारत के लोगों और जवानों को ट्रैप कर रहे हैं. वे अक्सर फेक प्रोफाइल से प्रेम संबंध बनाते हैं और भरोसा जीतकर खुफिया जानकारी निकाल लेते हैं.
अमेरिका से मिली ट्रेनिंग
ये जासूस पाकिस्तान की सीक्रेट एजेंसियों के लिए काम करते हैं. इनमें आईएसआई सबसे ऊपर है. ये ISIS नहीं, बल्कि इसका पूरा नाम इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) है. पाकिस्तान बनने के तुरंत बाद ही ये खुफिया एजेंसी बनी, लेकिन इसमें धार दी अमेरिकी इंटेलिजेंस सीआईए ने. अफगानिस्तान से लड़ाई के दौरान रूस और अमेरिका दोनों वहां थे. अमेरिका ने तब कई गरीब देशों की जासूसी एजेंसियों को ट्रेनिंग दी ताकि रूस कमजोर पड़ जाए. इनमें आईएसआई भी एक था.
भारत में हो गई एक्टिव
अमेरिका का मोहरा बनी इस खुफिया एजेंसी ने बाद में अपने पैतरों की आजमाइश भारत पर शुरू कर दी. ये एजेंट देश के सीमावर्ती राज्यों से जुड़ते हैं और लोकल लोगों को एक तरह का जासूस बना देते हैं. कई बार एजेंसी सीधे-सीधे उन लोगों को फंसाती है, जिनके पास गोपनीय जानकारियां हो सकती हैं. कश्मीर से अक्सर खबरें आती हैं कि वहां आईएसआई काफी सक्रिय है और लोगों को बरगला रही है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









